Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Nautapa 2025 पर मानसून का वार! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक मौसम का बदलता मिजाज

नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी ने राहत दी। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, पहाड़ों में बादल छाए, और दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। जानिए देशभर का ताज़ा मौसम हाल।

by Mayank Yadav
May 26, 2025
in Breaking, मौसम
Nautapa
Share on FacebookShare on Twitter

Nautapa 2025: उत्तर भारत में गर्मी के सबसे तीव्र माने जाने वाले Nautapa के दौरान इस बार गर्मी उतनी नहीं झुलसाई, जितनी उम्मीद थी। दिल्ली-एनसीआर समेत कई हिस्सों में दूसरे दिन भी मौसम ठंडा और बदला-बदला रहा। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है और इसका असर अब देश के बाकी हिस्सों में भी दिखने लगा है। महाराष्ट्र और केरल में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बूंदाबांदी और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी, जिससे नौतपा की गर्मी को और राहत मिल सकती है। आइए जानें देशभर का मौसम हाल।

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में Nautapa का असर लगातार दूसरे दिन कमजोर रहा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

RELATED NEWS

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

May 25, 2026
Nautapa

दिल्ली-NCR में नौतपा की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ, लू का असर नदारद

May 25, 2025

यूपी-बिहार में बारिश और आंधी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, बांदा और चित्रकूट में आज हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार के पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में गर्मी बरकरार, लू की चेतावनी

राजस्थान में अभी तक गर्मी की स्थिति बनी हुई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है, जिससे स्थानीय रूप से राहत मिल सकती है।

महाराष्ट्र-केरल में मानसून सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश के बाद महाराष्ट्र, मुंबई, कोंकण, गोवा और केरल के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी है।

पंजाब-हरियाणा में मिला-जुला असर

पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में लू और उमस की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन इसी तरह के मिले-जुले मौसम की स्थिति रह सकती है।

Shahjahanpur मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया गया सुरक्षित बाहर

Tags: Nautapa
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी गर्मी, जानिए धार्मिक महत्व, क्या करें और क्या न करें

by SYED BUSHRA
May 25, 2026

Nautapa 2026: भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा आज से शुरू हो गया है। वैदिक ज्योतिष गणना...

Nautapa

दिल्ली-NCR में नौतपा की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ, लू का असर नदारद

by Mayank Yadav
May 25, 2025

Nautapa 2025: दिल्ली-NCR में जहां 25 मई से तपती गर्मी का Nautapa शुरू होता है, वहीं इस बार नौतपा की...

Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad में नोएडा पुलिस पर हमला: दबिश के दौरान फायरिंग, कांस्टेबल सौरभ शहीद

tej Pratap Yadav expelled from RJD and family

प्यार के खातिर, परिवार, पद, प्रतिष्ठा और परम्परा को तोड़ने वाले तेज प्रताप जानिए कैसे इस भंवरजाल मे फंसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist