मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

तमंचा लेकर दिल्ली जा रहे थे भैयाजी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ी नींद, रिवॉल्वर मिलने से मचा हड़कंप

गोरखपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच में एक युवक के बैग से 32 बोर का रिवॉल्वर बरामद हुआ। आरोपी सूर्य प्रकाश यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
जुलाई 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur Airport pistol recovered: गोरखपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के बैग से 32 बोर का रिवॉल्वर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान देवरिया निवासी सूर्य प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली जाने की तैयारी में था। वह 4:30 बजे की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन सुरक्षा जांच में उसके बैग से तमंचा मिलने पर तत्काल पुलिस को बुला लिया गया। युवक ने खुद को पुरानी गाड़ियों का कारोबारी बताया और दावा किया कि उसे नहीं पता कि रिवॉल्वर उसके बैग में कैसे आया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।

#gorakhpurpolice#PoliceAction

➡️ गोरखपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग से अवैध शस्त्र मिलने पर की गई कार्यवाही के संबंध में #spcitygkp द्वारा दी गई #VideoByte#UPPolice@dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/UKn67kZpW3

— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) July 22, 2025

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने पहुंचा था युवक

मंगलवार को दोपहर Gorakhpur एयरपोर्ट पर यात्रियों की सामान्य चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक युवक के बैग पर संदेह हुआ। जांच के दौरान जब बैग को खोला गया, तो उसमें से 32 बोर का देसी रिवॉल्वर बरामद हुआ। यह देख एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन ने तुरंत एम्स थाने को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

देवरिया का रहने वाला है आरोपी सूर्य प्रकाश

Gorakhpur पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूर्य प्रकाश यादव बताया और कहा कि वह देवरिया जिले का निवासी है। उसने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है और इसी सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। उसकी दिल्ली के लिए 4:30 बजे की फ्लाइट बुक थी। जब उससे पूछा गया कि रिवॉल्वर उसके बैग में कैसे आया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस कर रही गहन पूछताछ, कड़ी कार्रवाई के संकेत

थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन से सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल वह रिवॉल्वर के बारे में जानकारी से अनजान बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक के बयानों की जांच की जा रही है और एयरपोर्ट प्रबंधन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, यात्रियों से भी हो रही पूछताछ

घटना के बाद Gorakhpur एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। यात्रियों के सामान की जांच अतिरिक्त सतर्कता के साथ की जा रही है। अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

चंदन और शेरू बाइक पर उल्टा बैठकर सीधे सिर में मारते थे गोली, पनपी दुश्मनी फिर एक डॉन की हत्या से खत्म हुई दोस्ती

Tags: gorakhpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
UP Pilbhit

क्या आप भी हैं शामिल? यूपी में फिर लौटी पुरानी पेंशन, जानें किन 2000 कर्मचारियों की बदलेगी किस्मत!

Alzheimer symptoms in young adults

Alzheimer क्या कम उम्र में भी हो सकती है ? कौन सी फिल्म के किरदार ने दी इस बीमारी की समझ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist