शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। छोटी बहन की सूचना पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by SYED BUSHRA
मई 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur student suicide case:गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बिंद्रेश निषाद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी बेटी अमृता एक निजी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे, जबकि मां खेत में काम करने निकली थी। घर पर अमृता अपनी छोटी बहन के साथ मौजूद थी।

दोपहर करीब दो बजे छोटी बहन किसी काम से कमरे में पहुंची तो उसने अमृता को रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

RELATED NEWS

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

अगस्त 19, 2026
Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

अगस्त 13, 2026

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर छात्रा को नीचे उतारा

सूचना मिलते ही डायल 112 और गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से छात्रा को नीचे उतारकर तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय छात्रा की सांस चल रही थी और उन्हें उम्मीद थी कि उसकी जान बच जाएगी। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अमृता अपने परिवार में एक भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
गांव के लोगों के मुताबिक अमृता सामान्य व्यवहार करती थी और किसी तरह की परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसे में घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

Tags: Gorakhpur NewsStudent death case
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

Gorakhpur Janta Darshan: किसका रास्ते रोकने की फरियाद पर भड़के CM योगी, बोले- लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Yogi Adityanath Gorakhpur Janata Darshan: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब...

Gorakhpur Online Gaming Case

Online Game Trap: किसकी लत में रची खुद के अपहरण की कहानी, AI फोटो से मांगी फिरौती, दो घंटे में बरामद

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Fake Kidnap :गोरखपुर के सिकरीगंज में ऑनलाइन गेम की लत ने एक बालक को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Gorakhpur Development:  योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Gorakhpur Development: योगी ने गोरखपुर को दी 995 करोड़ की सौगात, 14 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Gorakhpur Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार 23 जुलाई को गोरखपुर को करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की...

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने ली पहली क्लास, छात्रों को सिखाया संघर्ष और सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के...

Next Post
Barabanki Dumper Accident

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist