सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

4000 अश्लील वीडियो, हर क्लिप के लिए मिले इतने पैसे… गोरखपुर में 11वीं के छात्र का बड़ा कांड

पुलिस ने यूपी के गोरखपुर से लड़के को पकड़ा है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि लड़के का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इस धंधे का जो भी नेटवर्क है, उसका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 11वीं में पढ़ने वाले एक लड़के पर सोशल नेटवर्किंग के जरिए देशभर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हजारों वीडियो बेचने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके मोबाइल से 4000 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है। लड़के से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाल विकास एवं महिला विकास संगठन, लखनऊ मुख्यालय से सूचना मिली थी कि चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा इनार के पास रहने वाला एक लड़का चाइल्ड फोटोग्राफी के अवैध धंधे में लिप्त है। उसने सोशल मीडिया साइट्स पर हजारों अश्लील वीडियो बेचे हैं। पहले तो पूछताछ में लड़का आनाकानी करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

RELATED NEWS

Gorakhpur crime: पिता के इलाज के लिए लखनऊ में था परिवार, BSc छात्र की हत्या, सोते समय सिर पर चाकू से हमला

Gorakhpur crime: पिता के इलाज के लिए लखनऊ में था परिवार, BSc छात्र की हत्या, सोते समय सिर पर चाकू से हमला

सितम्बर 17, 2026
Gorakhpur Shivkumar Tiwari Murder

Murder Action: गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

अगस्त 12, 2026

आरोपी लड़के ने Gorakhpur पुलिस को बताया

उसने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। इसी दौरान उसका टेलीग्राम पर राज नाम का दोस्त बना। वह उससे चैटिंग करने लगा। जब उसने पूछा कि वह क्या काम करता है तो उसने बताया कि अभी वह स्टूडेंट है। उसने कहा कि पॉकेट मनी के लिए दिक्कत होती होगी। मैंने कहा कि हमेशा दिक्कत होती है। मुझे अपने पापा से उतने पैसे नहीं मिलते जितने की जरूरत है।

लड़के ने Gorakhpur पुलिस को बताया कि राज ने उससे कहा था कि पैसे कमाने का एक तरीका है, अगर तुम उससे जुड़ोगे तो तुम्हें 30% हिस्सा मिलेगा। पूछने पर उसने बताया कि उसे अश्लील वीडियो बेचने हैं। कम उम्र की लड़कियों के वीडियो ज्यादा कीमत पर बेचे जाते हैं। जितना पैसा लाओगे, उसका 30% तुम्हारा होगा। तुम पढ़ाई के साथ-साथ यह काम भी आसानी से कर सकते हो। तुम मोबाइल से ही सब कुछ कर पाओगे।

Haryana Oath Ceremony Live : मैं नायब सिंह सैनी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि…” हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार

आरोपी लड़के ने बताया कि मैं राज की बातों में आ गया और उसके बाद मैंने यह काम करना शुरू कर दिया। मैंने सोशल मीडिया पर नेकोग्राम एप पर अकाउंट बनाया है। इसके साथ ही टेलीग्राम पर भी डार्क वेब सेलर नाम से मेरा अकाउंट है। इस दौरान कई लोग वीडियो को लेकर चैटिंग करने लगे। कुछ लोग इसे देखने के लिए उससे संपर्क करते थे। प्रत्येक वीडियो के लिए कम से कम 3000 रुपये लिए जाते थे। कम उम्र की खूबसूरत लड़कियों के वीडियो 25000 रुपये तक में बेचे जाते थे।

मोबाइल से मिले 4000 अश्लील वीडियो

सब इंस्पेक्टर विनायक सिंह की शिकायत पर साइबर थाने में लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस उसके साथी राज की तलाश में जुट गई है। साइबर एक्सपर्ट को लड़के के मोबाइल से विभिन्न फाइलों में सेव 4000 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने हर तरह से मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लड़के का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इस धंधे का जो भी नेटवर्क है, उसका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Gorakhpur crimeminor student
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Gorakhpur crime: पिता के इलाज के लिए लखनऊ में था परिवार, BSc छात्र की हत्या, सोते समय सिर पर चाकू से हमला

Gorakhpur crime: पिता के इलाज के लिए लखनऊ में था परिवार, BSc छात्र की हत्या, सोते समय सिर पर चाकू से हमला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Gorakhpur BSc Student Murder: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार तड़के 19 वर्षीय BSc प्रथम वर्ष...

Gorakhpur Shivkumar Tiwari Murder

Murder Action: गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Gorakhpur Murder:गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस...

Lucknow Hotel Manager Death

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 21, 2026

 Gorakhpur Family Murder Case:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

Gorakhpur: सरेआम दबंगों ने युवक पर बरसाए खूब लात-घूसे, कोई नहीं आया बचाने, VIDEO बनाते रहे तमाशबीन

by Anu Kadyan
मई 6, 2023

इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की सरेराह मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई की। तीन युवकों...

Next Post
Indian Railway : भारतीय रलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इतने दिन पहले मिलेगी कंफर्म टिकट

Indian Railway : भारतीय रलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इतने दिन पहले मिलेगी कंफर्म टिकट

Bahraich Voilence

बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वालों का एनकाउंटर, नेपाल भाग रहे थे सरफराज और तालिब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In