Site icon News1India

UP के अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक, डंक लगने से CDO-ADM बेहोश, विषेश सचिव समेत 25 लोग भर्ती

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे यूपी के अफसरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, सीडीओ, एडीएम समेत 25 से ज्यादा अधिकारी और पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों ने घायल अफसरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बौद्ध गुफा के अंदर मधुमक्खियों ने कब्जा किया हुआ था। जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, वैसे ही बेजुबानों ने उन पर अटैक कर दिया। जान बचाने के लिए अफसर इधर-उधर भागे।

बुंदेलखंड का ललिपुर अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। ऐसे में यूपी के अफसर देवगढ़ पहुंचे। टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा कर रहे थे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशाशी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र समेत अन्य कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। पहले सभी ने दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। अधिकारियों ने गुफा की वीडियोग्राफी करवाई।

इसके बाद टीम बौद्ध गुफा के पास पहुंची, वैसे ही अचानक से मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ तो वही पर लेट गए। कुछ किसी तरह से गाड़ियों में दुबक कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि करीब एक हजार से अधिक मधुमक्खियों के झुंड ने अफसरों पर हमला किया। नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम नमामि गंगे ज्यादा दौड़ नहीं पाए, जिसके चलते उन लोगों पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। अर्दली और गनर उनको बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

मधुमक्खियों ने सीडीओ समेत टीम के सभी सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीडीओ कमलाकांत तो मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हो गए। जबकि एडीएम राजेश श्रीवास्तव समेत टीम के अन्य सदस्यों की हालत नाजुक हो गई। ग्रामीणों ने मदद की, तब जाकर सबकी जान बची। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर हुई इस घटना के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। सीडीओ को काफी देर बाद होश आया.।जबकि अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। वहीं एडीएम की हालत बिगड़ने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

इसकी जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिग दिगंबर जैन कमेटी को हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। टीम में शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि बैद्ध गुफा के अंदर मधुमक्खियों ने अपना ढेरा जमाया हुआ था। इसकी जाकनारी किसी को नहीं थी। अचानक मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गलीमत रही कि समय पर ग्रामीण आ गए और उन्होंने किसी तरह से हमें मधुमक्खियों से बचाया।

 

Exit mobile version