गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP के अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक, डंक लगने से CDO-ADM बेहोश, विषेश सचिव समेत 25 लोग भर्ती

ललितपुर में अफसरों पर Bees ने किया अटैक, CDO, ADM समेत 25 लोग अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर होने पर एडीएम को झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।

by Vinod
मई 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर्यटन की संभावनाएं तलाशने पहुंचे यूपी के अफसरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, सीडीओ, एडीएम समेत 25 से ज्यादा अधिकारी और पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों ने घायल अफसरों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बौद्ध गुफा के अंदर मधुमक्खियों ने कब्जा किया हुआ था। जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, वैसे ही बेजुबानों ने उन पर अटैक कर दिया। जान बचाने के लिए अफसर इधर-उधर भागे।

बुंदेलखंड का ललिपुर अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। ऐसे में यूपी के अफसर देवगढ़ पहुंचे। टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा कर रहे थे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशाशी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र समेत अन्य कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। पहले सभी ने दशावतार मंदिर के भग्नावशेष का भ्रमण किया। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए। अधिकारियों ने गुफा की वीडियोग्राफी करवाई।

RELATED NEWS

Lalitpur

बहनों ने कर दी रिश्तों की अदला-बदली: जीजा बने पति, देवरिया बनी ससुराल – पिता ने तोड़ा हर रिश्ता

अक्टूबर 5, 2025
Lalitpur

नेशनल हाईवे के किनारे मिली यूपी पुलिस दरोगा की लाश, बाइक-पिस्टल-बोतल संग शव देख दहशत में आए लोग

मई 27, 2025

इसके बाद टीम बौद्ध गुफा के पास पहुंची, वैसे ही अचानक से मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया। अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ तो वही पर लेट गए। कुछ किसी तरह से गाड़ियों में दुबक कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि करीब एक हजार से अधिक मधुमक्खियों के झुंड ने अफसरों पर हमला किया। नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम नमामि गंगे ज्यादा दौड़ नहीं पाए, जिसके चलते उन लोगों पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं। अर्दली और गनर उनको बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

मधुमक्खियों ने सीडीओ समेत टीम के सभी सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीडीओ कमलाकांत तो मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हो गए। जबकि एडीएम राजेश श्रीवास्तव समेत टीम के अन्य सदस्यों की हालत नाजुक हो गई। ग्रामीणों ने मदद की, तब जाकर सबकी जान बची। जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर हुई इस घटना के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। सीडीओ को काफी देर बाद होश आया.।जबकि अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। वहीं एडीएम की हालत बिगड़ने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

इसकी जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिग दिगंबर जैन कमेटी को हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। टीम में शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि बैद्ध गुफा के अंदर मधुमक्खियों ने अपना ढेरा जमाया हुआ था। इसकी जाकनारी किसी को नहीं थी। अचानक मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गलीमत रही कि समय पर ग्रामीण आ गए और उन्होंने किसी तरह से हमें मधुमक्खियों से बचाया।

 

Tags: bee attackBees attack officersLalitpur
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Lalitpur

बहनों ने कर दी रिश्तों की अदला-बदली: जीजा बने पति, देवरिया बनी ससुराल – पिता ने तोड़ा हर रिश्ता

by Mayank Yadav
अक्टूबर 5, 2025

Lalitpur Sisters Swap: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Lalitpur

नेशनल हाईवे के किनारे मिली यूपी पुलिस दरोगा की लाश, बाइक-पिस्टल-बोतल संग शव देख दहशत में आए लोग

by Mayank Yadav
मई 27, 2025

Lalitpur news: ललितपुर जिले में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे के किनारे यूपी पुलिस के...

सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म,  प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

by Vinod
दिसम्बर 28, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर की तरह ही उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद की रहने...

Lalitpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, घटनास्थल से 2 KM दूरी पर मिला तीसरे युवक का शव

by Anu Kadyan
मार्च 26, 2023

यूपी। शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवको की...

ललितपुर: रेप पीड़िता से SHO ने किया थाने में रेप, FIR दर्ज कराने पहुंची थी नाबालिग, पीड़िता से मिले अखिलेश यादव

by Web Desk
मई 4, 2022

Lalitpur Rape Case: यूपी में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है। जहां ललितपुर में सामूहिक बलात्कार की शिकार एक...

Next Post
matcha drinks recipe at home

Matcha drink recipes : सेहत और स्वाद से भरपूर 'माचा ड्रिंक' घर पर ही बनाएं 3 शानदार तरीकों से लाजवाब ड्रिंक

Nautapa

Nautapa 2025 पर मानसून का वार! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक मौसम का बदलता मिजाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist