Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दरोगा की दादागिरी, पति पर चोरी के आरोप में पत्नी को दिया थर्ड डिग्री टार्चर

Hamirpur: दरोगा की दादागिरी, पति पर चोरी के आरोप में पत्नी को किया थर्ड डिग्री टार्चर, हुआ सस्पेंड

आरोप किसी और पर और सजा किसी और को ये कैसा कानून है। दरोगा की दादागिरि देखकर सब दंग रह गए। ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के हमीरपुर की राठ कोतवाली से है। जहां तीन दिन तक एक महिला को हिरासत में रखा गया। महिला कोतवाली के बिलरख गांव की रहने वाली है। यही नहीं पति की कथित चोरी के आरोप में दरोगा ने महिला को थर्ड टार्चर दिया। हालांकि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

आपको बता दें हिरासत में लेने से पहले भी महिला को उसी के घर में, उसके पति पर आरोप की सजा दी गई थी। महिला को तब भी थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया था। उसके बाद महिला को कोतवाली में एक कमरे में तीन दिन तक अवैध तरीके से बंद रखा गया। दरोगा ने शनिवार को महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। 

इसके बाद महिला ने अस्पताल जा कर अपने ऊपर ज्यादती का हवाला दिया और पिटाई के निशान दिखाए। महिला के निशान देखकर सभी दंग रह गए। इस मामले में कई जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया गया है। एसपी ने सीओ राठ को जांच सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।

ये भी पढ़े-Kanpur: रोशन होगी 150 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत, लाल इमली मिल की मरम्मत में खर्च हाेंगे 1 करोड़

मामले में दरोगा को पहले लाइन हाजिर किया गया। लेकिन शाम होते-होते दरोगा के ऊपर निलंबन की गाज गिर गई।

Exit mobile version