Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कुतिया ने अजब-गजब के 5 पिल्लों को दिया जन्म, लड़कियों ने लगाए ठुमके तो ‘श्रीदेवी’ के मालिक ने कराई भव्य ‘बारहों’ रस्म

सुमेरपुर के विदोखर पुरई गाँव में रामबाबू सोनी नामक एक व्यक्ति ने अपनी पालतू कुतिया श्रीदेवी के पाँच बच्चों के जन्म पर भव्य बारहों संस्कार का आयोजन किया। इस उत्सव में महिलाओं ने सोहर गीत गाए और गांव के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ खूब आनंद लिया।

Vinod by Vinod
November 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बेजुबानों को लेकर अक्सर उत्तर प्रदेश का हमीरपुर जिला सुर्खियों में रहता है। कुछ माह पहले यहां कुत्ते-कुतिया की रीति-रिवाज के शादी करवाई गई थी। गांव के लोग बराती-जनाती बने। बैंडबाजा की धुन पर लोग थिरके फिर ऑन-बान और शान के साथ भोजन किया। कुतिया और कुत्ते ने सात फेरे लिए। फिर मालिक ने कुतिया की विदाई की। कुछ ऐसा ही एक और मामला जिले में सामने आया है। यहां एक ‘श्रीदेवी’ नाम की कुतिया ने पांच पिल्लों को जन्म दिया, जिससे पूरा गांव खुशी से झूम उठा। कुतिया के मालिक ने खुशी में पिल्लों के सभी 12 संस्कार कराए और पूरे गांव को दावत दी। लड़कियों ने ठुमके लगाए तो घर की महिलाओं ने 12 दिनों तक सोहर गाया।

सुमेरपुर विकासखंड के विदोखर पुरई निवासी रामबाबू सोनी ने एक कुतिया पाली थी, जिसका नाम श्रीदेवी रखा है। जिसने सोमवार को पांच बच्चों को जन्म दिया था। फिर क्या था पशु प्रेमियों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। शनिवार की रात श्रीदेवी के बच्चों का इंसानों की तरह धूमधाम से बारहों संस्कार बनाया। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गीत गाते गाते हुए बच्चों को दुलार किया। कार्यक्रम में पशु प्रेमी के परिवार के अलावा आसपास के लोग भी इस बारहों संस्कार में झूमने से अपने आप को नहीं रोक सके और ढोल नगाड़ों की धुन में सभी जमकर थिरके।

RELATED NEWS

Agniveer Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका देश सेवा के साथ अच्छी सैलरी और शानदार करियर, अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू

Agniveer Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका देश सेवा के साथ अच्छी सैलरी और शानदार करियर, अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू

February 13, 2026
New PMO: सेवा तीर्थ के नए फैसलों से इलाज, महिलाओं की कमाई, खेती और स्टार्टअप सेक्टर को मिला बड़ा सहारा

New PMO: सेवा तीर्थ के नए फैसलों से इलाज, महिलाओं की कमाई, खेती और स्टार्टअप सेक्टर को मिला बड़ा सहारा

February 13, 2026

इस मौके पर डॉगी मालिक ने विधिवत कार्ड छपवाकर अपने रिश्तेदारों को भी जश्न में आमंत्रित किया। इस दावत में डॉगी के मालिक के रिश्तेदार तो आए ही. बल्कि पूरे गांव ने भी दावत का लुत्फ उठाया। मेहमानों के लिए चाय-नाश्ते के साथ स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने आनंद लिया। रामबाबू ने मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी। पालतू डॉगी के बच्चों के जन्म पर इस तरह किया गया बारहों संस्कार पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि डॉगी की किस्मत कितनी अच्छी है जो इसे रामबाबू जैसा मालिक मिला।

रामबाबू का कहना है कि वो अपने डॉगी से बेतहाशा प्यार करते हैं। जब उनकी डॉगी ने पिल्लों को जन्म दिया तो वो और उनका परिवार काफी खुश हुआ। वो डॉगी को अपने फैमिली मेंबर जैसा ही मानते हैं। रामबाबू ने बताया कि श्रीदेवी उनके परिवार का हिस्सा है। वह हर वक्त हमारे साथ रहती है। जब वह प्रेग्नेंट हुई तब से हम उसका ख्याल रख रहे थे। कुतिया की डिलेवरी नॉर्मल तरीके से हुई। बता दें पशुओं के प्रति ऐसा स्नेह और दुलार कभी कभार ही देखने को मिलता है। जो लोगों के लिए एक प्रेरणा भी है। इस कार्यक्रम और पशु प्रेम की गांव समेत पूरे कस्बा में सराहना व चर्चा हो रही है।

Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Agniveer Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका देश सेवा के साथ अच्छी सैलरी और शानदार करियर, अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू

Agniveer Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका देश सेवा के साथ अच्छी सैलरी और शानदार करियर, अग्निवीर भर्ती 2026 शुरू

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

Agniveer Recruitment 2026 Update:  देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए Indian Army ने बड़ा मौका...

New PMO: सेवा तीर्थ के नए फैसलों से इलाज, महिलाओं की कमाई, खेती और स्टार्टअप सेक्टर को मिला बड़ा सहारा

New PMO: सेवा तीर्थ के नए फैसलों से इलाज, महिलाओं की कमाई, खेती और स्टार्टअप सेक्टर को मिला बड़ा सहारा

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

Major Decisions From Seva Teerth: सरकार ने सेवा तीर्थ से कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका सीधा फायदा आम जनता,...

Indian Student Death Case: अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत के बाद किसने की परिवार को अरबों रुपए मुआवजा देने की पेशकश

Indian Student Death Case: अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत के बाद किसने की परिवार को अरबों रुपए मुआवजा देने की पेशकश

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

Indian Student Death Case: अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत के मामले ने एक बार फिर पुलिस की जिम्मेदारी और...

New Toll Rule: अधूरे एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को राहत, टोल नियमों में बड़ा बदलाव, क्या अब कम देना होगा टोल

New Toll Rule: अधूरे एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को राहत, टोल नियमों में बड़ा बदलाव, क्या अब कम देना होगा टोल

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

New Toll Rule Change: भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के...

RBI loan recovery rules for bank agents

New Rules: लोन रिकवरी में बदसलूकी पर रोक, RBI के नए नियमों से ग्राहकों मिला सम्मान और सुरक्षा, बैंक एजेंट अब धमका नहीं सकेंगे,

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

New Rules On Loan Recovery:अब लोन रिकवरी के नाम पर बैंक या उनके एजेंट ग्राहकों को डरा-धमका नहीं सकेंगे। भारतीय...

Next Post
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist