बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

हमीरपुर के कपसा गांव में पुरानी दीवार गिराकर दुकान बनाने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति के साथ कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिवार पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहा है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026
in उत्तर प्रदेश

Hamirpur Wall Dispute: हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में दीवार को लेकर विवाद सामने आया है। गांव की रहने वाली पान कुमारी का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने उनके घर की पुरानी दीवार गिरा दी। इसके बाद उसी जगह पर पक्की दुकान बनाने के लिए नई दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी गई।

पान कुमारी का कहना है कि उन्होंने इस निर्माण का विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं रोका गया। महिला के मुताबिक, जिस जगह पर निर्माण कराया जा रहा है, उसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है।

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

सितम्बर 15, 2026

पुलिस से एसपी तक लगाई गुहार

पान कुमारी के अनुसार, जब विवादित जगह पर निर्माण शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद मौदहा कोतवाली में भी शिकायत की गई। महिला का दावा है कि उन्होंने एसपी से भी मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और निर्माण रुकवाने की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विवादित जगह पर हो रहा निर्माण नहीं रुका। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने निर्माण का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर पति संग अनशन

लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान पान कुमारी ने आखिरकार प्रशासन के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया। वह अपने पति रामऔतार के साथ हमीरपुर कलेक्ट्रेट पहुंचीं।

यहां दोनों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि अब उन्हें प्रशासन से ही न्याय की उम्मीद है। पीड़ित परिवार चाहता है कि मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की जाए और विवादित निर्माण पर कार्रवाई हो।

दीवार हटाने और मुकदमे की मांग

रामऔतार का कहना है कि जब तक विवादित जगह पर बनाई गई दीवार को हटाकर मामले का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। परिवार ने आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

फिलहाल मामला प्रशासन के सामने है और पान कुमारी अपने पति के साथ कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठी हैं। हालांकि, महिला और उसके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है।

Tags: Hamirpur NewsUP Crime NewsWall Dispute

SYED BUSHRA

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Bijnor Couple Death:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार से लापता पति-पत्नी के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगहों पर मिलने से...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

Balrampur Accident: लखनऊ का सफर बना आखिर सफ़र, कार को डंपर ने रौंदा, एक साथ उठे चार जनाजे

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला...

Next Post
Taj Palace Delhi Room Price

BRICS Summit: ताज पैलेस में ठहरेंगे शी जिनपिंग, जानिए उनके होटल के कमरे का किराया कितना

Nitish Chib Delhi Building Collapse

Survivor Nitish : दिल्ली इमारत हादसे में डेढ़ घंटे मलबे में फंसा था, चार दिन बाद घर लौटा तो दादी ने सीने से लगाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India