सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hathras: टीचर ने बरसाए थप्पड़, पिटाई से बेहोश हुई छात्रा, शिक्षक को किया गया निलंबित

by Juhi Tomer
अक्टूबर 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

एक समय था जब गुरु और शिष्य के रिश्तें को पवित्र माना जाता था, क्योंकि एक गुरू शिष्य के लिए भगवान होता था पर आज के दौर में गुरु अब शिष्यों के लिए हैवान बनते जा रहें है। आए दिन शिक्षको का छात्र- छात्राओं के प्रति उनपर वार करने की वारदात सामने आ रही है। शिक्षको का छात्रों पर वार का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। बता दें कि ऐसा ही एक मामला अब हाथरस नगर के डीआरबी इंटर कालेज (DRB Inter College) से सामने आया है। एक शिक्षक ने एक छात्रा के साथ मारपीट की जिसके बाद छात्रा बेहोश हो गई, जिससे वहां खलबली मच गई। आनन-फानन कॉलेज के अन्य शिक्षक और कर्मचारी छात्रा को पहले निजी अस्पताल लेकर गए। छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। बाद में तबीयत में सुधार होने पर छात्रा को परिजन अपने घर ले गए। इधर, इस मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि शहर के मोहल्ला गड्ढा वाला निवासी 16 वर्षीय हिना पुत्री सलीम डीआरबी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को उसकी परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान वह किसी छात्र से परिक्षा के सवाल आदि को लेकर बात कर रही थी। इस पर शिक्षक ने पहले तो उस छात्र को जमकर पीटा। जब छात्रा ने शिक्षक को छात्र की पिटाई को लेकर टोक दिया तो शिक्षक ने उसे भी जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे छात्रा बेहोश होकर गिर गई। यह देखकर वहां खलबली मच गई।

RELATED NEWS

14 वर्ष के किशोर ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बिगड़ी तबियत तो सामने आया सच और पीड़िता निकली प्रेग्नेंट

14 वर्ष के किशोर ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बिगड़ी तबियत तो सामने आया सच और पीड़िता निकली प्रेग्नेंट

जून 7, 2025
Hathras News

हाथरस में रोडवेज बसों की पहल, जल्द ही मिलेगी बड़ी राहत…

अप्रैल 8, 2025

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुरेश बाबू ने बताया कि एक बच्ची को उसके पेरेंट्स बहुत सारी भीड़ के साथ अस्पताल लाए थे। उसका बीपी थोड़ा बढ़ा हुआ था, इसीलिए बच्ची को अंडर ऑब्जर्वेशन ट्रीटमेंट में रखा गया है। अब लड़की की तबीयत में थोड़ा सुधार है। छात्रा द्वारा टीचर पर लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा.अभी इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है.

Tags: DRB Inter College HathrasHathras Newshathras-generalStudent unconscious teacher beatingteacher punched student
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

14 वर्ष के किशोर ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बिगड़ी तबियत तो सामने आया सच और पीड़िता निकली प्रेग्नेंट

14 वर्ष के किशोर ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बिगड़ी तबियत तो सामने आया सच और पीड़िता निकली प्रेग्नेंट

by Vinod
जून 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सादाबाद थाना क्षेत्र के...

Hathras News

हाथरस में रोडवेज बसों की पहल, जल्द ही मिलेगी बड़ी राहत…

by Gulshan
अप्रैल 8, 2025

Hathras News : क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया...

Rahul Gandhi Hathras Visit

Rahul Gandhi ने हाथरस रेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, घटना ने देशभर में मचाया था तूफान

by Gulshan
दिसम्बर 12, 2024

Rahul Gandhi Hathras Visit : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी बृहस्पतिवार को अचानक यूपी के हाथरस पहुंच गए। कांग्रेस...

Hathras News :  रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

Hathras News : रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 8, 2024

Hathras :  उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, सरकार...

Hathras: चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, तो नाराज प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी, सपा को दिया समर्थन

by Anu Kadyan
मई 1, 2023

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस का सपना टूटाता नज़र आ रहा है। पिछले दिनों ही कांग्रेस राहुल गांधी के...

Next Post

PM Modi Badrinath Visit: केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ धाम पहुंचे PM मोदी, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Hardoi: मारपीट की सूचना पर गई पुलिस टीम पर हमला, अपने ही साथियों को छोड़कर भागे पुलिसकर्मी, महिला सिपाही सहित दो घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist