शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Hathras professor case: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड… प्रोफेसर पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

हाथरस के सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर रजनीश कुमार पर छात्राओं का यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

by Mayank Yadav
मार्च 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hathras
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras professor case: हाथरस के सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश कुमार पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि रजनीश उन्हें परीक्षा में पास करने, नंबर बढ़ाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने दफ्तर या आवास पर बुलाते थे। वहां उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे और वीडियो तथा फोटो बनाते थे। सोशल मीडिया पर 50 से अधिक ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

कैसे सामने आया मामला

करीब एक महीने पहले एक गुमनाम शिकायती पत्र महिला आयोग और Hathras पुलिस को मिला था। इसमें रजनीश कुमार पर छात्राओं का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया था। पत्र के साथ 12 फोटो भी संलग्न थे, जिनमें से कुछ कॉलेज के डीन ऑफिस में लिए गए थे। पहले तो Hathras पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति बिगड़ गई।

RELATED NEWS

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

जून 27, 2026
Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

सितम्बर 8, 2025

https://twitter.com/Surajrawat097/status/1901171553502629984

पीड़िताओं ने साहस दिखाते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई और 20 से अधिक छात्राओं के साथ ली गई अश्लील तस्वीरें पुलिस को सौंपी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। चार दिन पहले, हाथरस गेट कोतवाली की औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धारा 66 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल

रजनीश कुमार कॉलेज में पिछले 20 वर्षों से भूगोल विभाग के प्रमुख थे। 2023 में उन्हें फिर से चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया था। कई छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस को पीड़िताओं की पहचान बताने में सहयोग नहीं किया। इससे कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के बाद लोगों में आक्रोश है। यूजर्स ने इसे “शिक्षा के मंदिर में छुपा दरिंदा” कहकर आक्रोश जताया है और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Hathras पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

यहां पढ़ें: मुर्गे के लेग पीस को लेकर हुआ बवाल,14 अज्ञातो पर मारपीट कर 30 हजार लूटने का आरोप

Tags: hathras
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रविवार को आयोजित होने जा रही है। हालांकि, इस दौरान...

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

by Mayank Yadav
सितम्बर 8, 2025

Hathras Barawafat procession tricolor insult: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय सम्मान को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई...

Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Hathras BJP MLC son: हाथरस में सोमवार दोपहर एक विवादित घटना सामने आई, जब भाजपा के अलिगढ़ से विधायक परिषद...

Hathras

Hathras में बुर्का पहने शख्स को चोर समझकर पीटा, निकला किन्नर — हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025

Hathras wearing burqa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई,...

Hathras

Hathras के पुलिसवालों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में गांजा तस्कर दबोचा, 105 किलो माल बरामद; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मज़े

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025

Hathras Police: हाथरस में पुलिस की एक फ़िल्मी अंदाज़ वाली पीछा‑पकड़ कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल...

Next Post
Hyperloop technology in India

Hyperloop Technology क्या है? यह भारत के Transport System में कैसे लाएगा क्रांतिकारी बदलाव, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

इस BiggBoss लवबर्ड्स का टूटा रिश्ता? इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया बड़ा इशारा!

इस BiggBoss लवबर्ड्स का टूटा रिश्ता? इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया बड़ा इशारा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist