Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raghuraj Singh statement: मंत्री विवादित बयान ‘होली के रंग से दिक्कत है तो हिजाब पहन लो’

यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने होली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि होली के रंग से जिसे दिक्कत हो, वह हिजाब पहन ले। इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

by Mayank Yadav
March 11, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Raghuraj Singh

Raghuraj Singh statement: यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। मंत्री Raghuraj Singh ने कहा कि होली के रंग से अगर किसी को दिक्कत हो रही है, तो वह हिजाब पहन ले। उन्होंने यहां तक कहा कि जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही पुरुष भी हिजाब पहन लें ताकि उनकी टोपी और शरीर सुरक्षित रहे। Raghuraj Singh के इस बयान के बाद राजनीति में हलचल मच गई है और कई नेताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की है। बयान के बाद से सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव फैलाने का काम करते हैं।

होली और जुमे की नमाज पर विवाद

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोपहर दो बजे तक हिंदुओं को होली खेलने दी जाए और उसके बाद नमाज अदा की जाए। इसी बीच, सीओ अनुज चौधरी ने भी कहा कि अगर रंग से दिक्कत है तो घर में नमाज अदा करें। रघुराज सिंह ने इन बयानों से एक कदम आगे बढ़ते हुए होली से परेशानी होने पर हिजाब पहनने की बात कह दी।

RELATED NEWS

Raghuraj Singh

जितना पढ़ा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी? योगी मंत्री रघुराज सिंह का विस्फोटक बयान!

November 18, 2025

बिहार में भी सियासत गरमाई

इस मामले में सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि बिहार में भी सियासत गरमा गई है। बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि अगर किसी को होली से परेशानी है तो वे घर में ही नमाज अदा करें। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बीजेपी के बाप का राज चल रहा है? प्रशांत किशोर ने भी इसी तर्ज पर तंज कसा है।

पुलिस प्रशासन ने किया सख्त इंतजाम

संभल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि होली और जुमे की नमाज दोनों शांति से मनाई जाएं। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी समाज में भाईचारे का संदेश दिया है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के उकसाने वाले बयान पर ध्यान न दें और आपसी सद्भाव बनाए रखें।

यहां पढ़ें: BJP MLA Ketki Singh: विधायक की विवादित मांग… अस्पताल में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाने की बात

Tags: Raghuraj Singh

Mayank Yadav

Related Posts

Raghuraj Singh

जितना पढ़ा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी? योगी मंत्री रघुराज सिंह का विस्फोटक बयान!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Raghuraj Singh controversial statement: उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों...

Next Post
Holi पर मिलावटी मावे से बिगड़ सकती है आपकी तबीयत, ऐसे करें असली-नकली खोया-पापड़ की पहचान

Holi पर मिलावटी मावे से बिगड़ सकती है आपकी तबीयत, ऐसे करें असली-नकली खोया-पापड़ की पहचान

Noida News

नोएडा में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या फिर सरकारी टारगेट का दबाव?

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India