Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है मथुरा की ‘दिलरुबा’ जिसके कहने पर विजय ने रेखा को दी खौफनाक मौत, जानिए किलर ने शव के साथ क्यों किया ये घिनौना कृत्य

प्रेमिका के कारण मथुरा में पति ने पत्नी पहले की पिटाई फिर छत से फेंका, महिला की हुई मौत, आरोपी ने शव को खेत में दफनाया।

Vinod by Vinod
April 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के जमुनापार थानाक्षेत्र स्थित सुखदेवपुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। फिर सनकी पति ने पत्नी को छत से फेंक दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। शातिर किलर ने पत्नी के शव को घसीटते हुए खेत में ले गया । फावड़े से गड्ढा खोदा और पत्नी के शव को दफना दिया। इस हत्याकांड की किसी को आरोपी ने कानोकान खबर नहीं होने दी। परिवार के लोगों ने सुबह महिला की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला के देवर ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छत के बाहर खून पड़ा था और महिला का पति गायब था। ऐसे में पुलिस ने घर पर छिपे पति को बाहर निकाला और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी पति की निशानदेही पर अधिकारियों ने विवाहिता के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की सूचना पर महिला के मायकेवाले थाने पहुंचे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति विजय अपनी पत्नी रेखा (30) और परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को विजय शराब के नशे में धुत होकर आया और पत्नी को पीटा। आरोपी ने पत्नी को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

February 10, 2026
Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

February 8, 2026

पुलिस के मुताबिक, पति की हत्या के बाद भी पति की हैवानियत कम नहीं हुई। वह अपनी पत्नी को खींचते हुए घर के पीछे खेत में ले गया और गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद विजय की निशानदेही पर रेखा का शव गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घर और खेत से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बलदेव के गांव बरौली निवासी विवाहिता के पिता छीतर सिंह को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति विजय बाबू, सास अनीता, जेठ राजकुमार, देवर कमल और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विजय और रेखा का प्यार 12 साल पहले ईंट भट्ठा पर शुरू हुआ था। 12 साल पहले दोनों भट्ठे पर ईंट थपाई का कार्य करते थे। यहां दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों के परिजन कुछ समय तक नाराज रहे, लेकिन समय बीतने के साथ ही दोनों के परिजन ने शादी को स्वीकार कर लिया। शादी के बाद रेखा ने छह बेटियों का जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि विजय पेशे से राजमिस्त्री है और शराब का आदी है। विजय का दो साल से एक दिव्यांग युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की मुलाकात एक मकान निर्माण के दौरान हुई थी। जहां से उनका संबंध शुरू हुआ। समय गुजरने के साथ विजय का युवती से मिलना और फोन पर बात करने की हद पार हो गई।

विजय के प्रेम प्रसंग की भनक उसकी पत्नी रेखा को लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी मामले को लेकर दोनों की बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते विजय ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को दफनाने के बाद वह घर आ गया। शुक्रवार की तड़के हत्यारोपी विजय रोजाना की तरह सोकर उठा। इसके बाद पशुओं को चारा देने लगा। उसे देखकर ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा था कि रात को वह अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना चुका है। आरोपी के पिता प्रकाश को जब घर में पुत्रवधू रेखा दिखाई नहीं दी तो विजय से पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। बार-बार पूछने पर भी विजय चुप्पी साधे रहा। जब पिता ने सख्ती दिखाई, तो आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह डायल 112 को सूचना मिली कि सुखदेव नगर में महिला की हत्या कर शव को खेत में दफनाया गया है। सूचना उन्हें प्राप्त हुई तो वह सीओ सिटी भूषण वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाया गया। आरोपी पति को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

Tags: Mathura News
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Mathura Family Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना...

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by SYED BUSHRA
February 8, 2026

Allegations of brutality in Mathura:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।...

Bike fire in Mathura parking

Mathura news :सदर तहसील के सामने पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, मौके पर मची अफरा तफरी

by SYED BUSHRA
January 16, 2026

Bike fire in Mathura parking:सदर तहसील के ठीक सामने स्थित वाहन पार्किंग में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई,...

Mathura

Mathura News: मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी, ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे सब

by Akhand Pratap Singh
May 17, 2025

मथुरा, 17 मई, (आईएएनएस)। मथुरा के थाना नौहझील (Mathura News) की पुलिस ने ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर रहे महिला-पुरुष व...

Mathura News

इंटरनेट से सीखा ऑपरेशन करना.. खुद को लगाया इंजेक्शन और पेट में मार दिया 7 इंच का चीरा!

by Akhand Pratap Singh
March 20, 2025

Mathura News: अजीबो-गरीब घटनाओं के लिए मशहूर मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के...

Next Post
Google Layoffs 2025

Google Layoffs 2025 : सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी गई, इस डिविजन पर गिरी गाज

इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति दिन में 3 बार बदलती है रूप, चमत्कार को देख जानिए क्या बोले अनुपम खेर

इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति दिन में 3 बार बदलती है रूप, चमत्कार को देख जानिए क्या बोले अनुपम खेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist