Wednesday, April 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Varanasi Hotel Suicide Case: होटल में ठहरे भाई-बहन की संदिग्ध आत्महत्या या वजह कोई और , कमरे से लाखों रुपये मिलने से रहस्य गहराया

वाराणसी के कैंट स्टेशन के पास होटल में ठहरे हैदराबाद के भाई-बहन ने कथित आत्महत्या कर ली। कमरे से लाखों रुपये और दस्तावेज मिले हैं। पुलिस नींद की गोलियां खाने की आशंका पर जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi Suicide Case: वाराणसी के कैंट स्टेशन के सामने स्थित एक होटल से मंगलवार दोपहर बेहद दुखद खबर सामने आई। यहां ठहरे हैदराबाद के भाई-बहन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे के अंदर फर्श पर बिछे बिस्तर पर मिले, जिससे होटल में हड़कंप मच गया।

पुलिस को होटल में जमा कराए गए आधार कार्ड की कॉपी से दोनों के रिश्ते की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय गणेश गौड़ गुनलापल्ली और उनकी 38 वर्षीय बहन धनलक्ष्मी गुनलापल्ली के रूप में हुई है। दोनों हैदराबाद के सीताफल मंडी, सिकंदराबाद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

March 10, 2026
बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

March 2, 2026

आठ फरवरी से थे ठहरे

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों भाई-बहन आठ फरवरी से होटल के कमरा नंबर 2005 में ठहरे हुए थे। उन्हें मंगलवार सुबह चेक आउट करना था, लेकिन सुबह से कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी।
दोपहर तक जब कमरे से कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार फोन करने पर भी कोई कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद होटल प्रबंधन ने सिगरा थाने की पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा खोलते ही सन्नाटा

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने से पहले पूरी घटना की वीडियोग्राफी कराई गई। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में दो सिंगल बेड सलीके से लगे थे। नीचे फर्श पर बिछे बिस्तर पर दोनों के शव पड़े थे। धनलक्ष्मी के मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही टेबल पर पानी की बोतल और कुछ टैबलेट्स बिखरी हुई थीं। दवाइयों के कई पत्ते भी वहीं पड़े मिले।

बैग से मिले रुपये

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो बैग से करीब 6 लाख 61 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और एक लैपटॉप भी मिला है।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के अनुसार, आधार कार्ड पर दर्ज पते की जांच कराई गई। वहां से जानकारी मिली कि वर्ष 2018 से उनका परिवार उस पते पर नहीं रह रहा है। पुलिस अब उनके परिजनों और अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

आत्महत्या की आशंका गहरी

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नींद की ज्यादा गोलियां खाकर जान दी होगी। हालांकि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण साफ होगा।
पुलिस को बैग से एक मृत्यु प्रमाणपत्र भी मिला है, जिसमें उनकी एक बहन अमला देवी की मौत 28 जनवरी को होने की बात सामने आई है। इससे पुलिस मामले के भावनात्मक पहलू की भी जांच कर रही है।

पुराना मामला भी याद आया

इस घटना ने वाराणसी के पुराने एक दर्दनाक मामले की याद भी ताजा कर दी। दिसंबर 2023 में आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने सूदखोरों से परेशान होकर वाराणसी आकर आत्महत्या कर ली थी।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और होटल के रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।

Tags: uttar pradesh crimeVaranasi News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Family Dispute:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार आधी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर...

Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Son Killed Father in Etawah: लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे द्वारा पिता की हत्या की घटना को लोग अभी...

Weather update: यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज धूप से हुई सर्दी की विदाई, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, आग लगने से मां बेटे की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हदसे से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

Rampur Dumper Car Accident:रामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। काशीपुर गांव के पास...

Ashiyana Father Son Murder Case

Ashiyana Murder Case: गोली मारकर हत्या कर जिगर के टुकड़े ने किया टुकड़े टुकड़े, कैसे की सबूत मिटाने की कोशिश

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Lucknow Crime News:Lucknow के आशियाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-एल में रहने वाले वर्धमान...

Next Post
UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist