दया को भी नहीं आई दया बेटे विपिन के साथ निक्की की जिंदा जलाई चिता, कंचन ने बनाया मौत का वीडियो

ये वारदात यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा से सामने आई है। यहां विवाहिता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारे जानें के आरोप में पुलिस ने पति विपिन को अरेस्ट कर लिया है।

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। दहेज की लोभियो ने इंसानियत को दागदार बना डाला। दया जो एक महिला है, उसे भी महिला पर तरस नहीं आया। अपने बेटे के साथ मिलकर उसने बहू निक्की की जिंदा चिता जलाई। ससुरालवालों की तालिबानी मौत का वीडियो मृतका की बड़ी बहन ने बनाया। निक्की को जलते हुए उसके छोटे बेटे ने अपनी आंखों से देखा और रोते हुए पुलिस को सारी दास्तां बयां की। निक्की के शव को देखकर इंद्र भी रोए। वर्दीधारियों की आंख से भी आंसू छलके। पुलिस ने पांच पर केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है।

ये वारदात यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा से सामने आई है। यहां विवाहिता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारे जानें के आरोप में पुलिस ने पति विपिन को अरेस्ट कर लिया है। मामले में मृतका की बहन कंचन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर बहन निक्की को आग के हवाले करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामले में महिला को जलाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।

रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार ओर दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।

मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5ः30 बजे उसकी सास दया ने अपने पुत्र विपिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल एच्छर ग्रेटर नोएडा ले जाया गया।

हालत बिगड़ने पर निक्की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन का आरोप है कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की वह मौके पर थी, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी। बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व बेटा विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है।

मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने घटने को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है। वहीं एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि महिला के पति विपिन को पकड़ा है। पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मृतका की बहन ने घटना के वक्त कमरे के अंदर से एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ससुरालवाले निक्की को पीटते हुए दिख रहे हैं। बेटे की भी आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जला दिया। फिलहाल पति सलाखों के पीछे हैं। वहीं चार अन्य फरार हैं।

 

Exit mobile version