बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

उत्तर प्रदेश में जौनपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. अब एक बार फिर जौनपुर का नया कारनामा सामने आया है. इस बार पुलिस ने...

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 22, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Jaunpur : उत्तर प्रदेश में जौनपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. अब एक बार फिर जौनपुर का नया कारनामा सामने आया है. इस बार पुलिस ने कस्टोडियल डेथ के तीन घंटे बाद उसी व्यक्ति के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं जब इस संबंध में सीओ से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई. वहीं जिले के एडिशनल एसपी ने कहा कि मामला पहले से दर्ज था. ऐसे में उन्हें एफआईआर का समय बताया गया तो कहा कि वह अभी व्यस्त हैं.मामला शाहगंज कोतवाली का है.

दरअसल, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में रहने वाले मटरू बिन्द को पुलिस ने 18 अक्टूबर को अरेस्ट किया था. मटरू पर आरोप था कि उसने 16 अक्टूबर को जमील अहमद नामक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की थी. 19 अक्टूबर की सुबह मटरू की थाने के शौचालय में शव मिला था. पुलिस ने दावा किया था कि मटरू ने फांसी लगाई है. इस घटना की खबर सुनकर डीएम-एसपी भी शाहगंज कोतवाली पहुंचे. मामला संदिग्ध नजर आने पर मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश भी दे दिए. इस दौरान डीएम और एसपी ने मटरू के पत्नी बच्चों को भरोसा दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा.

RELATED NEWS

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

जून 10, 2026
Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

मई 22, 2026

जौनपुर :

थाने में शख्स की मौत,3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

पुलिस कस्टडी में हुई थी मटरू बिन्द की मौत,पुलिस ने आत्महत्या करने का किया था दावा

टप्पेबाजी की शिकायत पर एक दिन पहले मटरू को कस्टडी में लेकर शाहगंज कोतवाली में रखी थी पुलिस@jaunpurpolice pic.twitter.com/GRAZgaCxCE

— News1India (@News1IndiaTweet) October 22, 2024

मौत के 3 घंटे बाद दर्ज हुआ केस

इस बीच थाने में पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए नया खेल कर रही थी. पुलिस ने आनन फानन में जमील अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया. चूंकि अब एफआईआर ऑनलाइन दर्ज होता है और एफआईआर का टाइम अपने आप एफआईआर सीट पर चढ़ जाता है. ऐसे में पुलिस की यह चालाकी पकड़ी गई. बाद में जब मटरू के परिवार को एफआईआर की कॉपी मिली तो नया बवाल शुरू हो गया है. दरअसल मटरू की मौत सुबह 8 बजे के पहले हुई थी. यह समय सूचना विभाग के प्रेसनोट में भी दर्ज है. वहीं उसके खिलाफ मुकदमा करीब 11 बजे दर्ज किया गया है. यह समय एफआईआर पर दर्ज है. ऐसे में जौनपुर पुलिस अपने ही कारनामे में उलझ गई है.

सवाल मांगते जवाब 

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि मटरू के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज नहीं था. अब चूंकि कस्टडी में मौत हुई थी उसकी गिरफ्तारी दिखाने के लिए पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि अभी बड़ा सवाल यह कि मटरू बिन्द को हवालात में फांसी लगाने के लिए रस्सी कहां से मिली. जबकि किसी भी व्यक्ति को हवालात में बंद करते समय रुमाल मफलर से लेकर जनेऊ तक उतरवा लिया जाता है. अभी तक पुलिस इस मामले में किसी पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय नहीं कर पायी है.

शिकायत मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामला तूल पकड़ने पर जौनपुर के अपर पुलिस नगर अधीक्षक अरविंद वर्मा ने सफाई दी. कहा कि मुकदमा पहले से दर्ज था. उन्हें जब एफआईआर का टााइम बताया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वह व्यस्त हैं और बाद में बात करेंगे. वहीं सीओ शाहगंज ने कहा कि मटरू के खिलाफ किसी भी मुकदमे की जानकारी उन्हें नहीं है. इस मामले में अब जौनपुर एसपी अजय पाल शर्मा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मृतक मटरू बिन्द के खिलाफ शिकायत मिली थी, इसलिए पुलिस ने केस रजिस्टर किया है।
वहीं देर रात मृतक मटरू बिन्द के घर पहुंचे निषाद पार्टी से चौरी चौरा के विधायक इंजीनियर श्रवण निषाद और शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी और कहा की अगर किसी भी किसी भी तरह की तरह की संलिप्तता पाई जाएगी बड़े से बड़ा अधिकारी या कोई पुलिस कर्मचारी होगा उसके ऊपर कार्रवाई करेगी सरकार वहीं महिलाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
बाइट श्रवण निषाद विधायक चौरी चौरा
बाइट रमेश सिंह विधायक शाहगंज

Tags: jaunpurjaunpur News
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

Jaunpur News:जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए...

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Man Dies After Falling From Mobile Tower: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला...

Jaunpur

MBBS की दीवानगी या पागलपन? डॉक्टर बनने के लिए खुद ही काट डाला अपना पैर, गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ा सारा खेल!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Jaunpur news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पुलिस और आम जनता...

Jaunpur

फैजबाग में हैवानियत: दो साधुओं को पीटकर नाले में फेंका, झूठी अफवाह पर उतर आई भीड़

by Mayank Yadav
दिसम्बर 14, 2025

Jaunpur child theft: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 'बच्चा चोर' होने के झूठे शक में दो साधुओं के साथ भीड़...

Jaunpur

चाऊमीन में ज़हर मिलाकर मां ने बच्चों को खिलाया, 6 वर्षीय बेटे की मौत, जौनपुर में ससुर की डांट बनी खौफनाक वजह

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025

Jaunpur chowmein poisoning case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,...

Next Post
AAP

चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, दिल्ली कैंट में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने की पदयात्रा!

मेरठ में अवैध कसीनो का पर्दाफाश.. Hotel Harmony Inn में पुलिस की छापेमारी, 21 रईसजादों समेत 6 युवतियां गिरफ्तार

मेरठ में अवैध कसीनो का पर्दाफाश.. Hotel Harmony Inn में पुलिस की छापेमारी, 21 रईसजादों समेत 6 युवतियां गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist