Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghaziabad में 23 साल के हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर, कांस्टेबल सौरभ देशवाल की शहादत से रो पड़ा सिस्टम

नोएडा पुलिस पर हमला कर फरार हुआ 23 साल का कुख्यात बदमाश कादिर गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ। इस ऑपरेशन में बहादुर कांस्टेबल सौरभ देशवाल शहीद हो गए। अब पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad encounter: गाजियाबाद के नाहल गांव में रविवार रात एक खौफनाक मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर कादिर को पकड़ने पहुंची नोएडा पुलिस की टीम पर कादिर के साथियों ने हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल सौरभ देशवाल शहीद हो गए। महज 23 साल का कादिर 24 से ज्यादा गंभीर अपराधों में वांछित था और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। फायरिंग और पथराव के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन सोमवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद नोएडा और गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस कादिर के साथियों की तलाश में जुटी है और पूरे गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद कमिश्नरेट में #नोएडा कमिश्नरेट पुलिस कुख्यात बदमाश कादिर को पकड़ने गई थी. नोएडा थाना फेस 3 पुलिस पर बदमाशों ने पथराव और फायरिंग कर दी जहां यूपी पुलिस का जवान सौरभ को गोली लगने से मौत हो गई,

कादिर के खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा में दो दर्जन से… pic.twitter.com/hqR63xx8yM

— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) May 26, 2025

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

शहादत से पहले की आखिरी कॉल

रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे नोएडा पुलिस की एक विशेष टीम हिस्ट्रीशीटर कादिर को पकड़ने गाजियाबाद के नाहल गांव पहुंची थी। मुखबिर की सूचना पर कादिर को घर से हिरासत में लिया गया। Ghaziabad पुलिस टीम जैसे ही लौटने लगी, पंचायत भवन के पीछे छिपे बदमाशों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। अफरातफरी में ज्यादातर पुलिसकर्मी पीछे हटे, लेकिन कांस्टेबल सौरभ देशवाल मोर्चा संभाले खड़े रहे। उन्होंने अकेले ही दर्जन भर बदमाशों को चुनौती दी, लेकिन इसी दौरान एक गोली उनके सिर में लगी और वह गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर यशोदा अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर निकलने से ठीक पहले सौरभ ने अपनी पत्नी से बातचीत की थी — जो आखिरी साबित हुई।

कादिर की घेराबंदी और गिरफ्तारी

घटना की खबर लगते ही Ghaziabad पुलिस ने मोर्चा संभाला और Ghaziabad डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। सोमवार सुबह नाहल गांव के पास कादिर को घेर लिया गया। एक बार फिर उसने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन इस बार पुलिस तैयार थी। जवाबी फायरिंग में कादिर के पैर में गोली लगी और वह दबोच लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कादिर के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा और अन्य जिलों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और गो-तस्करी जैसे 24 केस दर्ज हैं।

बदहाल सड़कें और अपराध का अड्डा

नाहल गांव की लोकेशन भी अपराधियों के पक्ष में जाती है। गंगनहर किनारे बसा यह गांव बीहड़ों जैसा है। टूटी-फूटी पटरी से गुजरने के कारण बाहर की पुलिस यहां फंस जाती है। इसी का फायदा उठाकर कादिर जैसे अपराधी पुलिस को चकमा देते रहे हैं। अब गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

Ghaziabad में नोएडा पुलिस पर हमला: दबिश के दौरान फायरिंग, कांस्टेबल सौरभ शहीद

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
Gold Rate Today

सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज के ताज़ा रेट और अपने शहर में 22 कैरेट गोल्ड का भाव

why water bottles are kept outside homes in Japan to repel cats

जापान की गलियों में रखी पानी की बोतलों का क्या है राज़? जानिए क्यों लोग करते हैं इसका इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist