Wednesday, March 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur Murder Case: शराब के नशे में छोटे भाई ने नेत्रहीन भाई की बर्बर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली क्रूरता

कानपुर में शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने नेत्रहीन बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्यारोपी भाई की तलाश जारी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur blind brother murder crime
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात घर के अंदर शराब पीने का विरोध करने पर छोटे भाई ने अपने नेत्रहीन बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी भाई और उसके साथी ने मिलकर बड़े भाई को तब तक पीटा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस वारदात की बर्बरता को साफ दिखाती है।कुंदन के सिर की हड्डियां टूट गईं, दिमाग बाहर आ गया, जबड़े के कई हिस्से टूट गए और एक हाथ भी फ्रैक्चर मिला। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय कुंदन सिंह अपनी बहन कंचन और छोटे भाई छोटू के साथ रहते थे। परिवार में एक बड़ा भाई विनोद घाटमपुर में रहता है, जबकि छोटा भाई चंदन लखनऊ में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। परिवार का कहना है कि चंदन लंबे समय से शराब का आदी था। वह कुछ दिनों के अंतराल पर घर आता और दोस्तों के साथ अंदर ही शराब पीने लगता था। बीते एक साल में कुंदन की आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण पूरी तरह चली गई थी, जिस वजह से वह ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाते थे।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

सोते हुए भाई पर किया हमला

बहन कंचन ने बताया कि बुधवार दिन में ही चंदन और उसका दोस्त राजू चौरसिया घर में शराब पी रहे थे। कुंदन ने विरोध किया, तो दोनों ने चाकू से हमला करने की कोशिश की और वहां से भाग गए। मामला घर का होने की वजह से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। लेकिन रात में चंदन फिर लौट आया। कंचन के अनुसार उसने पहले उन्हें पीटा, फिर अपने साथी के साथ ऊपर कमरे में सो रहे कुंदन पर ईंट और लोहे की साबड़ से कई वार कर दिए। दोनों हमला कर भाग निकले। डर की वजह से कंचन ऊपर नहीं जा सकीं। जब वह ऊपर पहुंचीं, तो कुंदन खून से लथपथ मृत पड़े थे। पुलिस के अनुसार हमला अत्यंत क्रूर तरीके से किया गया था।

पहले भी कर चुका है जानलेवा हमला

बर्रा इंस्पेक्टर रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि चंदन और उसके साथी ने बहुत बर्बर तरीके से हत्या की। राजू चौरसिया को पुलिस ने पकड़ लिया है, वह शहर से फरार होने की कोशिश कर रहा था। चंदन की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। बड़े भाई विनोद ने बताया कि चंदन पहले भी एक युवक पर जानलेवा हमला कर चुका है और हत्या के प्रयास में एक वर्ष जेल में रह चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह लखनऊ में काम करता था।

Tags: Blind Man MurderKanpur CrimeUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post
: Lucknow new township approval plan

LDA board बैठक में कई अहम फैसले, सात नई टाउनशिप को मिली मंजूरी निवेश बढ़ेगा रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

लखनऊ में 3 लाख घरों का मेगा प्लान: LDA की नई टाउनशिप से पूरा होगा अपने आशियाने का सपना

लखनऊ में 3 लाख घरों का मेगा प्लान: LDA की नई टाउनशिप से पूरा होगा अपने आशियाने का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist