रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Kanwar Yatra Controversy: BJP ने कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद से बढ़ी टेंशन को दूर करने के लिए दी ये नसीहत, जानिये किसने क्या कहा

Kanwar Yatra Controversy:बीजेपी को कांवड़ मार्गों पर मौजूद दुकानों के बाहर नेमप्लेट लगाने का निर्णय मुश्किल बना रहा है। फैसला सिर्फ उसके सहयोगियों ने विरोध किया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 20, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Kanwar Yatra Nameplate Controversy: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कांवड़ यात्रा से जुड़ा विवाद शुरू हो गया है। पहले, यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर जिले में 240 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटलों, ढाबों और ठेलों सहित भोजनालयों को अपने मालिकों या कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने का आदेश दिया। इसके बाद, सरकार ने शुक्रवार (19 जुलाई) को पूरे राज्य में कांवड़ मार्गों पर स्थित दुकानदारों के लिए भी ऐसा ही आदेश जारी कर दिया।

इस फैसले की आलोचना होने लगी है। विपक्षी नेता इस निर्णय को विभाजनकारी बता रहे हैं और अब बीजेपी के सहयोगी दल भी इस Kanwar Yatra पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने भी अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू, जयंत चौधरी की आरएलडी, और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) ने यूपी सरकार के फैसले को गलत बताया है। आइए जानते हैं कि किस सहयोगी ने क्या कहा है।

RELATED NEWS

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

अगस्त 6, 2026
Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026

Image

जेडीयू: सबका साथ, सबका विकास मंत्र के खिलाफ

जेडीयू ने कहा कि यूपी सरकार का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र के खिलाफ है।पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह मुसलमानों की पहचान करने के समान है और लोगों को उनसे सामान नहीं खरीदने का आह्वान करता है। समाज इस तरह का आर्थिक बहिष्कार नहीं चाहता। वास्तव में, प्रधानमंत्री मोदी का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ इससे विपरीत है। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की। केसी त्यागी ने बताया कि बिहार में भी बड़ी कांवड़ यात्रा निकलती है, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार ने कभी ऐसा आदेश पारित नहीं किया।

#WATCH | On 'nameplates' on food shops on Kanwar route in Uttar Pradesh, JD(U) leader KC Tyagi says, "A Kanwar Yatra bigger than this (in UP) takes place in Bihar. No such order is in effect there. These prohibitions that have been imposed are in violation of 'Sabka Saath, Sabka… pic.twitter.com/EUboKP7Eey

— ANI (@ANI) July 19, 2024

आरएलडी: सरकार का फैसला गैर-संवैधानिक

यूपी में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी ने भी योगी सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आरएलडी ने कहा कि सरकार को इसे वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह फैसला गैर-संवैधानिक है। आरएलडी के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा, “इस तरह के भेदभाव और एक समुदाय के बहिष्कार से बीजेपी और राज्य का कोई भला नहीं होगा। कुछ पुलिस अधिकारी और नौकरशाह सरकार को गुमराह कर रहे हैं और मैं मुख्यमंत्री से ऐसे आदेश को वापस लेने की अपील करता हूं।

Image

एलजेपी: जाति या धर्म के नाम पर किसी भी विभेद का समर्थन नहीं

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश का विरोध किया और कहा कि वह जाति या धर्म के नाम पर भेदभाव का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में अमीर और गरीब दो श्रेणियों के लोग होते हैं और विभिन्न जातियों एवं धर्मों के व्यक्ति इन दोनों ही श्रेणियों में आते हैं। पासवान ने कहा, “हमें इन दोनों वर्गों के लोगों के बीच की खाई को पाटने की जरूरत है।

Image

मुख्तार अब्बास नकवी: फैसले की आलोचना के बाद पलटी

योगी सरकार के निर्णय पर भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सवाल उठाया। उनका कहना था कि हड़बड़ी में गड़बड़ी वाली अस्पृश्यता की बीमारी कुछ अति-उत्साही अधिकारियों के आदेशों से बढ़ सकती है। अस्पृश्यता का संरक्षण नहीं होना चाहिए, लेकिन आस्था का सम्मान होना चाहिए। बाद में, उन्होंने अपनी राय बदलकर कहा कि यह स्थानीय प्रशासन का आदेश था और राज्य सरकार ने एक स्पष्टीकरण दिया है।

Uttar Pradesh : संगम से बना सलीम ढाबा… दुकानदारों ने किया सीएम योगी के आदेश का पालन

Tags: Kanwar YatraKanwar Yatra Route
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

School Closed Today: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां लागू है छुट्टी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

School Closed Today: देशभर में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

Kanwar Yatra 2026: आस्था, परंपरा और शासन का संगम, क्यों सावन में ही उमड़ता है करोड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब?

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Kanwar Yatra 2026: सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत की सड़कों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ दिखाई...

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन ‘बम-बम भोले’ से गूंजा उत्तर प्रदेश, कांवड़ यात्रा में उमड़ी आस्था और सेवा का संगम

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन ‘बम-बम भोले’ से गूंजा उत्तर प्रदेश, कांवड़ यात्रा में उमड़ी आस्था और सेवा का संगम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan Kanwar Yatra: सावन के पहले दिन उत्तर प्रदेश पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह होते...

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली में 30 जुलाई से अगस्त तक होंगे ट्रैफिक बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली में 30 जुलाई से अगस्त तक होंगे ट्रैफिक बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Kanwar Yatra 2026:  कांवड़ यात्रा 2026 को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए विस्तृत...

Next Post
Microsoft

Microsoft: प्लेन से आपातकालीन स्थिति तक सब ठप; देखें आज कितनी फ्लाइटें हुईं कैंसिल , किस क्षेत्र पर क्या पड़ा प्रभाव ?

Amroha

Amroha: दहशतगर्दी का नंगा नाच: अमरोहा में दिनदहाड़े गोलीबारी, दो भाई गंभीर रूप से घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist