Site icon News1India

Lakhimpur: BJP जिलाध्यक्ष के बड़े भाई ने आत्महत्या की, चक्की कारखाने में सिर में गोली मारकर दी जान

Lakhimpur

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, और पुलिस जांच कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई ने की आत्महत्या

घटना लखीमपुर (Lakhimpur) के रामनगर मोहल्ले की है, जहां 58 वर्षीय गोविंद सिंह, जो भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के बड़े भाई थे, अपने घर के एक हिस्से में आटा चक्की कारखाना चलाते थे। गुरुवार शाम, जब वह कारखाने में अकेले थे, उन्होंने खुद को गोली मार ली।

गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे और देखा कि गोविंद सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था, और उनके पास ही हथियार पड़ा था।

यह भी पढ़े: Rampur: ट्रेन दुर्घटना की साजिश हुई नाकाम, रेलवे पटरी पर रखा गया टेलीकॉम खंबा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

गोविंद सिंह के इस कदम से सभी हैरान

गोविंद सिंह राजनीति से दूर, लेकिन खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। उनके इस कदम से सभी हैरान और दुखी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह न्यूरोलॉजिकल और अन्य शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे। गोविंद सिंह अपने परिवार, जिसमें उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी शामिल हैं, के साथ रहते थे और घर के एक हिस्से में आटा चक्की का काम करते थे।

Exit mobile version