Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghaziabad में एलएलबी छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष पर मामला दर्ज

गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा ने हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जबकि पीड़िता का मेडिकल और बयान की प्रक्रिया जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad LLB student: गाजियाबाद में एक एलएलबी फाइनल ईयर छात्रा ने हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी सुशील प्रजापति ने उसे कोर्ट में वकील के पास काम दिलाने के बहाने बुलाया और फ्लैट में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। घटना के बाद गुरुवार रात को हिंदू संगठनों और भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने मुरादनगर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Ghaziabad एसीपी मसूरी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और बयान दर्ज होंगे।

पुराना परिचय बना आरोप की वजह

मामले के अनुसार, मोदीनगर निवासी युवती और आरोपी सुशील प्रजापति की पहचान 2021 से थी। सुशील लगातार युवती को गाजियाबाद कोर्ट में बैठने और एक वकील से मिलने का प्रस्ताव दे रहा था, जिससे उसे हर महीने आर्थिक सहायता और केस मिलने का वादा किया गया था। गुरुवार सुबह सुशील ने फोन कर शाम को मुरादनगर बुलाया और वहां से कार में बैठाकर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक सोसायटी के फ्लैट में ले गया। उसने कहा कि एक घंटे में वकील पहुंच जाएंगे, लेकिन इसी बीच युवती को कोल्ड ड्रिंक दी गई जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

धमकी देकर सड़क पर छोड़ा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। खुद को हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा बताने वाले आरोपी ने बड़े अधिकारियों से परिचय का भी डर दिखाया। इसके बाद उसने पीड़िता को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया। किसी तरह युवती अपने रिश्तेदारों तक पहुंची और घटना की जानकारी दी।

Ghaziabad एसीपी मसूरी सर्कल लिपि नगायच ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अराजकता से यादववाद तक… OP Rajbhar ने सुनाई सपा की ‘ABCD’ की पूरी कहानी, अखिलेश यादव पर बोला जोरदार सियासी वार

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
Railway

Railway का राउंड ट्रिप ऑफर: आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करने पर रिटर्न यात्रा में 20% की छूट

Jaitpur

Jaitpur में बारिश से दीवार ढहने से 7 की मौत, कई घायल, राहत कार्य जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist