मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘स्पेशल 7’ के साथ पकड़ी गई ‘लुटेरी दुल्हन’,चुपके से पहनती थी मंगलसूत्र और दूल्हों की ऐसे काटती थी जेब

गाजीपुर पुलिस ने कुमारी कुसुम नाम की लुटेरी दुल्हन को पकड़ा है, आरोपी युवती अपने सात अन्य साथियों के साथ लोगों को बनाती थी शिकार।

by Vinod
दिसम्बर 2, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

जुलाई 26, 2025
Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

जून 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के करीमुद्दीनपुर थाना निवासी कुमारी कुसुम ने मैनपुरी के एक युवक के साथ शादी की। दूल्हा राजा अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर घर लौट रहा था। तभी लुटेरिन दुल्हन ने अपने स्पेशल सात के साथ मिनकर ज्वेलरी और एक लाख रूपए लेकर रेलवे स्टेशन से फरार हो गई। पीड़ित पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। लुटेरी दुल्हन को दबोचने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। सटीक सूचना पर आरोपी युवती और गैंग के सात अन्य सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मैनपुरी निवासी रूपेश शाल्य की शादी गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र निवासी कुमारी कुसुम से तय हुई थी। युवक परिवार के साथ युवती के घर पर आया और दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। विवाह के वक्त दूल्हा दुल्हन के लिए जेवरात और एक लाख की नकदी लेकर आया था। विदाई के बाद रूपेश पत्नी को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। तभी कुमारी कुसुम के स्पेशल सात सदस्य आ गए। लुटेरी दुल्हन से पैसे-जेवरात लेकर मौके से भाग खड़ी हुई। रूपेश शाल्य ने पीआरबी 112 को फोन किया और बताया कि उसके साथ दुल्हन और उसके परिवार वालों ने शादी के नाम पर ठगी कर लिया है।

दूल्हे ने दर्ज करवाई शिकायत

इसके बाद पीआरबी 112 ने दूल्हा को करीमुद्दीनपुर थाना लेकर पहुंचा और उनकी निशान से ही पर पुलिस ने ऊंचाडीह गांव में जब छापेमारी की। तब गैंग के सभी सदस्य पकड़े गए और पूछताछ से पता चला कि सभी सदस्य अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं और इनका आपस में कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। लेकिन यह सभी गैंग चलाने के लिए एक दूसरे के रिश्तेदार बने हुए हैं। इन लोगों से पूछताछ से पता चला कि यह लोग इसके पहले हरियाणा और राजस्थान में करीब 4 से 5 शादियां कर कर दुल्हन समेत नगदी और गहने लेकर फरार हो चुके हैं।

सादगी से करती थी शादी

आरोपी शादी दुल्हन के घर पर रखते थे और सादगी से सिंदूरदान कर और मंगलसूत्र पहनकर रश्म पूरी की जाती थीं, ताकि इसके बारे में किसी अन्य को पता ना चल सके। फर्जी शादी में लिप्त दुल्हन कुमारी कुसुम पुत्री कृष्णकान्त निवासी ऊचांडीह ( खिजिरपुर ) थाना करीमुद्दीनपुर जो सीमा राजभर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अब तक कई शादियां कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि वह शादी के लिए सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रोफेइल शेयर करती थी। शादी की शर्त भी युवती ने रखी हुई थी। शादी धूमधाम के बजाए सादगी से उसके ही घर पर होगी। सभी शादियां युवती के घर पर चुपके से हुई।

लुटेरी दुल्हन के साथ ये भी पकड़े गए

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के अलावा उसके पिता कृष्णकान्त राम, फर्जी भाई करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह ग्राम कुतुबपुर उजियार थाना नरही जिला बलिया, भीम राम पुत्र सूरज राम ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर, फर्जी बहन रंजना पुत्री श्यामलबहारी ग्राम परसा थाना मुहम्मदाबाद, सोनी उर्फ नजमुनीशा पत्नी मुहम्मद मुमताज ग्राम व थाना करीमुद्दीनपुर, गीतादेवी पत्नी श्याम लबहारी ग्राम परसा थाना मुहम्मदाबाद, फर्जी चाची इंदू देवी पत्नी श्रीपलत चौहान ग्राम कारों चौहानपुर थाना चितबडागांव जिला बलिया को थाना क्षेत्र के ग्राम बथोर व मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परसा से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है।

कुछ इस तरह से बोले सीओ

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदबाद शेखर सेंगर ने बताया कि यह गैंग काफी दिनों से इसी कार्य में लिप्त है।गैंग का सरगना हरिश्चंद्र यादव उर्फ सोनी है। गैंग द्वारा शादी करने का झांसा देकर हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, उत्तर प्रदेश आदि जगहों के लोगों को लूट गया है। इनके पास से कुल 7 एंड्राइड फोन व दो कीपैड फोन बरामद किया गया सभी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया। सीओ ने बताया कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर जरूरतमंद को अपने झांसे में फंसाते थे और फिर उनसे रुपये, जेवर आदि लेकर शादी कराते। योजना के तहत रेलवे स्टेशन तक दूल्हा-दुल्हन को पहुंचाते, जहां से बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो जाती।

Tags: Ghazipur Newsrobber brideRobber Bride Caught
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

by Gulshan
जुलाई 26, 2025

Ghazipur News : एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। इस बार मामला सीधे आम जनता...

Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

by Akhand Pratap Singh
जून 14, 2025

Blood Donation Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के 200 शैय्या...

Ghazipur News

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में हीट वेव वार्ड तैयार, प्रशासन अलर्ट, बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े

by Akhand Pratap Singh
मई 17, 2025

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बढ़ते तापमान और हीट वेव की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन...

Ghazipur New

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बुलडोजर देखते ही झोपड़ियों में लगी आग

by Gulshan
अप्रैल 28, 2025

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की जमानिया तहसील स्थित मोहम्मदपुर गांव में सरकारी जमीन पर वर्षों से...

Ghazipur News

गाजीपुर में एक साथ 10 लेखपाल सस्पेंड, DM आर्यका अखौरी के फैसले से मचा हड़कंप, चल रहा था ये खेल?

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 10, 2025

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में राजस्व विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला...

Next Post
यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

यहां पर लड़की को Love करने पर दिया जाता है अनोखा दंड, जिंदा रहते हुए ‘प्रियसी’ को भुगतना पड़ता है ये दंश

Aaj Ka Rashifal : आज के दिन बजरंग बली का आशीर्वाद इन राशियों के लिए बनेगा वरदान, जान लें 3 दिसंबर का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज के दिन बजरंग बली का आशीर्वाद इन राशियों के लिए बनेगा वरदान, जान लें 3 दिसंबर का अपना राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist