Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Politics: यूपी के नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों के शपथ ग्रहण के साथ ही लगेगी पाठशाला

एसके बाजपेई by एसके बाजपेई
May 21, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 13 मई 2023 को यूपी के नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। अब तैयारी है नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ पहली बैठक की। पहली बैठक के साथ ही शुरू हो जाएगा निकायों का कार्यकाल। 29 मई को यूपी में नगरी निकाय के शपथ ग्रहण की तैयारी है।

देश के सबसे बड़े सूबे के साथ ही सबसे ज्यादा नगरीय निकायों वाला है यूपी

उत्तर प्रदेश में कुल 2 चरणों में नगरीय निकाय का चुनाव हुआ था। यूपी में कुल नगरीय निकायों की संख्या 760 है। जिसमें 14684 पदों पर हुआ है निर्वाचन। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ ही सबसे बड़ा नगरीय निकाय वाला प्रदेश भी उत्तर प्रदेश है। जिसमें 17 नगर निगम है 199 पालिका परिषद अध्यक्ष और 544 नगर पंचायतें हैं। जिसमें मेयर चेयरमैन अध्यक्ष मिलाकर कुल 14684 पद है पहले चरण का चुनाव 4 मई और दूसरे चरण का चुनाव 11 मई और 13 मई को रिजल्ट आया था।

RELATED NEWS

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

March 13, 2026
PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

March 13, 2026

 

उत्तर प्रदेश के 760 नगरीय निकाय क्षेत्र में 4 करोड़ 32 लाख 39 हजार 647 मतदाता है। जिसमें 2 करोड़ 29 लाख 87 हजार 955 पुरुष मतदाता और दो करोड़ 2 लाख 51 हजार 692 महिला मतदाता है। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कुल 52.4% मतदान हुआ था। प्रदेश में 75 जनपदों में 760 अध्यक्ष और 13924 सदस्यों के पदों पर चुनाव हुआ है।

यूपी निर्वाचन आयोग कल सरकार को सौंप आएगा चुनाव रिजल्ट

उत्तर प्रदेश में जिसमें 760 नगरीय निकाय हैं, यूपी राज्य निर्वाचन आयोग कल यानी सोमवार को नगरीय निकाय का चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप देगा। परिणाम आयोग से मिलते ही नगर विकास विभाग एक हफ्ते में सभी नगरीय निकायों को शपथ ग्रहण कराने के कार्यक्रम जारी करेगा।

29 तारीख को शपथ ग्रहण के साथ ही पाठशाला और बैठक की तैयारी

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 29 मई को यूपी के नगरीय निकायों में शपथ ग्रहण हो सकता है। शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश के सभी मेयर और चेयरमैन की पाठशाला भी लगाई जाएगी। मेयर और चेयरमैन की पाठशाला राजधानी लखनऊ में लगाने की तैयारी है। जिसमें बताया जाएगा कि उनके अधिकार और कर्तव्य क्या है, निकायों में सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

जून माह में ही निकायों की पहली बैठक कराने की तैयारी

क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से उम्मीदवारों की अधिकृत सूची लेकर उसका मिलान करा चुका है। अब नगर विकास विभाग को सूची मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद नगर विकास विभाग 5 वर्ष के लिए निकाय गठन की अधिसूचना जारी करेगा। निकायों के गठन के बाद नगर निगम पालिका परिषद और नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण के साथ सदन और बोर्ड की बैठक भी बुलाई जाएगी। उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग कोशिश कर रहा है कि यह बैठके जून में ही बुला ली जाए। ताकि जिस दिन बोर्ड या सदन की बैठक होगी उसी दिन से 5 वर्ष का कार्यकाल भी माना जाएगा। मतलब सीधे तौर पर मई महीने में शपथ ग्रहण तो वही जून के महीने में कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठकर बुलाने की योजना है, ताकि सभी निकायों का कार्यकाल एक साथ शुरू हो और एक साथ खत्म।

मेयर और चेयरमैन के प्रशिक्षण में पीएम मोदी को बुलाने की तैयारी

मेयर और चेयरमैन की पाठशाला में पीएम मोदी को बुलाने की तैयारी में जुटा है नगर विकास विभाग, शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश सरकार नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की पाठशाला लखनऊ में लगाने जा रहा है, जिसमें उनके अधिकारों, निकाय की कार्यप्रणाली के बारे में बताया जाएगा, सरकार की योजना का लाभ कैसे जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है उसकी जानकारी दी जाएगी, कैसे निकाय काम करेंगे उसके बारे में भी बताया जाएगा नगर विकास विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को भी बुलाने की तैयारी कर रहा है, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां तेजी के साथ नगर विकास विभाग कर रहा है, 29 मई को शपथगृहण और 30 या 31 मई में मेयर और चेयरमैन का प्रशिक्षण कार्यक्रम जो कि राजधानी लखनऊ में होगा, नगर विकास विभाग और जून के महीने में ही सभी निकायों की पहली बोर्ड बैठक बुलाने की तैयारियां नगर विकास विभाग कर रहा है, ताकि समय से सभी नगर निकायों का कार्यकाल शुरू हो जाए, क्योंकि पहले ही आरक्षण विवाद के चलते नगरीय निकाय के चुनाव काफी लेट हो चुके हैं।

Share198Tweet124Share49
एसके बाजपेई

एसके बाजपेई

Related Posts

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Bulandshahr News:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

PM Kisan 22nd Installment:देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री...

white house security incident investigation

Security Breaches: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Security Incident Near White House: वाशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा से...

india strategic petroleum reserve stock

Oil Reserve: क्या पहाड़ों के अंदर छिपाकर रखा गया है कच्चा तेल, जानिए आपात स्थिति की खास योजना

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

India Strategic Oil Reserve:बहुत कम लोगों को पता है कि भारत ने आपात स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम...

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Ship Attack in Strait of Hormuz: मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यापारिक जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से...

Next Post

2000 Rupee Note: कानपुर देहात खजांची की मां बोली–नोटबंदी 2.0 में दूसरी महिला को न हो मेरी जैसी समस्या..

Lucknow University के सभी कॉलेजो का बुरा हाल, खेलो इंडिया में नहीं मिल रही छात्रों को एंट्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist