Site icon News1India

Lucknow Crime : होटल रूम में गर्लफ्रेंड के साथ गए व्यापारी की मिली लाश, परिजनों ने प्रेमिका लगाया मर्डर का आरोप

Lucknow News, Lucknow Crime

Lucknow Crime : लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके के एक होटल से रुम में गर्लफ्रेंड के साथ गए एक शख्स का संदिग्ध हालत में शव मिलने से दहशत का माहौल है।

वो एक व्यापारी था जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रात में होटल में रहा था। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड उसको रूम में अकेला ही छोड़कर बाहर निकल गई जिसके बाद सुबह के समय जब मैनेजर रुम को चैक करने के लिए पहुंचा तो वहां पर उसको ज़मीन पर उसका शव पड़ा हुआ मिला।

परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

इस मामले के अंदर अपनी जान गंवाने वाले व्यापारी के परिजनों को पूरा-पूरा शक उसकी गर्लफ्रेंड पर ही है। उनका कहना है कि उसने उनके लाखों रुपये हड़पे और फिर लगातार टॉर्चर करके जान से भी मार डाला। जानकारी के मुताबिक मरने वाले व्यापारी का नाम संतोष सिंह बताया जा रहा है जो लखनऊ स्थित एल्डिको के रक्षा खंड इलाके मं रहते थे और बिल्डिंग मैटिरियल बनाने का काम करते थे। वहीं बिजनौर में उनकी अपनी एक दुकान भी है। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मंजू सिंह है।

आपको बता दें कि मंजू सिंह को पुलिस ने उन्नाव इलाके से हिरासत में ले लिया है। और इस पूरे मामले को लेकर इससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे संतोष सिंह ने उन्नाव की निवासी मंजू सिंह के साथ कृष्णा नगर स्थित होटल सोनम इन में चेक-इन किया था। सुबह करीब 10:40 बजे मंजू सिंह होटल से बाहर चली गई। इसके बाद, 11:30 बजे होटल मैनेजर ने चेक-आउट के लिए कमरे में जाकर देखा तो संतोष सिंह की लाश फर्श पर पड़ी हुई मिली।

यह भी पढ़ें : Whatsapp ग्रुप के ज़रिए मिली क्रिप्टोकरेंसी से कमाई की खबर, फंसकर युवक ने 87 लाख रुपये गंवाए

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने मौके से फरार हुई मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज, आने-जाने के समय और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version