Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow में बनेगी प्रदेश की सबसे आधुनिक इको हाईटेक नर्सरी, हर महीने तैयार होंगे 2 लाख पौधे

लखनऊ नगर निगम कुर्सी रोड स्थित बसहा में अत्याधुनिक इको हाईटेक नर्सरी विकसित कर रहा है। इस परियोजना में आधुनिक तकनीक से हर महीने करीब दो लाख पौधों का उत्पादन होगा। नर्सरी को इको-फ्रेंडली और सोलर ऊर्जा आधारित मॉडल पर तैयार किया जा रहा है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Lucknow में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, दो रात में इतने चालक पकड़े गए, लगा करोड़ों  का जुर्माना

Lucknow में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, दो रात में इतने चालक पकड़े गए, लगा करोड़ों का जुर्माना

May 12, 2026
Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

May 11, 2026

Lucknow नगर निगम शहर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। कुर्सी रोड स्थित बसहा क्षेत्र में अत्याधुनिक इको हाईटेक नर्सरी विकसित की जा रही है, जो प्रदेश की सबसे आधुनिक नर्सरियों में शामिल होगी। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए।

95 प्रतिशत क्षेत्र रहेगा हरित

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि को निर्देश दिए कि नर्सरी परिसर का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके साथ ही परिसर में मौजूद तालाब के पुनरुद्धार और आकर्षक प्रवेश द्वार के निर्माण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। नगर निगम यहां एक विशेष बिक्री काउंटर भी विकसित करेगा, जहां सीएनडी वेस्ट प्लांट से तैयार गमले और अन्य उत्पाद बेचे जाएंगे।

आधुनिक तकनीक से होगा पौधों का उत्पादन

करीब 1.2 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार हो रही इस हाईटेक नर्सरी में पौधों के उत्पादन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें मीडिया प्रिपरेशन यूनिट, सीड प्रोसेसिंग सेंटर, अंकुरण कक्ष, हार्डनिंग चैंबर, पालीहाउस और ग्रीन शेडनेट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। अधिकारियों के मुताबिक यहां आधुनिक तकनीक की मदद से हर महीने लगभग डेढ़ से दो लाख पौधों का उत्पादन किया जा सकेगा।

सोलर ऊर्जा से चलेगी पूरी परियोजना

इस परियोजना को पूरी तरह इको-फ्रेंडली और आत्मनिर्भर मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। नर्सरी के संचालन के लिए 20 किलोवाट क्षमता का ऑफ-ग्रिड सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा। यहां देश और विदेश की उन्नत किस्मों के फूल, सब्जियां और सजावटी पौधे तैयार किए जाएंगे, जिससे शहर की हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

शक्ति वन और कुकरैल परियोजना का भी निरीक्षण

नगर आयुक्त ने अकबर नगर स्थित शक्ति वन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां हरियाली बढ़ाने, कुकरैल नदी किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण और एमपी थिएटर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

Tags: Eco Nurserylucknow
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Lucknow में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, दो रात में इतने चालक पकड़े गए, लगा करोड़ों  का जुर्माना

Lucknow में ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ा एक्शन, दो रात में इतने चालक पकड़े गए, लगा करोड़ों का जुर्माना

by Sadaf Farooqui
May 12, 2026

Lucknow  में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। यूपी यातायात पुलिस की ओर से शुरू...

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

Lucknow में बढ़ा Escape Room का क्रेज, युवाओं को मिल रहा Digital Detox का नया तरीका

by Sadaf Farooqui
May 11, 2026

Lucknow : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा...

Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

Uttar Pradesh: लखनऊ में पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज, सीएम Yogi Adityanath ने किया शुभारंभ

by Sadaf Farooqui
May 10, 2026

Uttar pradesh की राजधानी लखनऊ में शनिवार को द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन और टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26...

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

by Sadaf Farooqui
May 9, 2026

Lucknow में Indian Premier League मैचों के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस...

KGMU के डॉक्टरों का कमाल,10 किलो के बच्चे के शरीर से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

KGMU के डॉक्टरों का कमाल,10 किलो के बच्चे के शरीर से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

by Sadaf Farooqui
May 7, 2026

King George's Medical University के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist