शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Scam Call सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से ठगी, पुलिस चौकी के बगल में चल रहा था फर्जीवाड़ा, महिलाओं सहित 16 पकड़े गए

लखनऊ के अलीगंज में पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। कपूरथला पुलिस चौकी के पास चल रहे सेंटर से चार महिलाओं समेत 16 लोग पकड़े गए। जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Fake Call Center Scam
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Fake Call Center Scam:लखनऊ के अलीगंज इलाके में अमेरिकी नागरिकों से कथित साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। यह सेंटर कपूरथला पुलिस चौकी से करीब 20 कदम की दूरी पर रिध्या प्लाजा में चल रहा था। पुलिस ने मौके से चार युवतियों समेत 16 लोगों को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में उसकी बातें संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने रिध्या प्लाजा में छापा मारा, जहां कई लोग कॉलिंग और कंप्यूटर से जुड़े काम में लगे मिले।

RELATED NEWS

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में,  लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में, लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

जुलाई 2, 2026

ऐसे फंसाते थे अमेरिकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सेंटर में बैठे लोग अमेरिका के नागरिकों को तकनीकी सहायता देने वाली फर्जी हेल्पलाइन के जरिए निशाना बनाते थे। जब किसी व्यक्ति को कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर से जुड़ी परेशानी होती थी और वह हेल्पलाइन पर संपर्क करता था, तो उसकी कॉल इस सेंटर तक पहुंचती थी।

आरोप है कि कर्मचारी खुद को तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे। समस्या ठीक करने के नाम पर वे ग्राहक के कंप्यूटर तक पहुंच बनाने के लिए एनीडेस्क जैसे रिमोट-एक्सेस एप का इस्तेमाल करते थे। इसके जरिए निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करने का आरोप है।

चार महीने पहले किराया

पुलिस के अनुसार, यह कार्यालय करीब चार महीने पहले किराए पर लिया गया था। यहां दो मैनेजर भी काम कर रहे थे। उन्हें करीब 30 हजार रुपये महीने वेतन मिलता था, जबकि दूसरे कर्मचारियों को लगभग 18 हजार रुपये और युवतियों को 20 से 25 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे। अधिकांश कर्मचारी पश्चिम बंगाल और गुजरात से बताए गए हैं।

गुजरात से जुड़े तार

पुलिस को शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार गुजरात से जुड़े होने की जानकारी मिली है। हालांकि, मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल सेंटर को कौन चला रहा था और ठगी की रकम किस तक पहुंचती थी।

दूसरी टीम भी सक्रिय

पुलिस के मुताबिक, कॉल सेंटर में काम करने वाले लोग अमेरिकी नागरिकों की जानकारी जुटाकर दूसरी टीम को देते थे। इसके बाद दूसरी टीम कथित तौर पर रकम निकालने का काम करती थी। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि वह टीम कहां से संचालित हो रही थी और पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह लखनऊ में इस साल सामने आया दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर मामला है। जुलाई में गोमतीनगर की समिट बिल्डिंग से 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और ऐसे सेंटर का पता लगाया है।

Tags: Fake Call CenterLucknow Cyber CrimeUS Citizen Scam
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में,  लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

Fake Call Center : लखनऊ में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 लोग हिरासत में, लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

Lucknow Fake Call Center : लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Next Post
Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In