Thursday, May 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ में क्यों किसान को कार से कुचलने की हुई कोशिश, वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में, घटना से फैली दहशत

लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते किसान को कार से कुचलने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Farmer Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक किसान को कार से कुचलने की कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

खेत से लौट रहे थे किसान

पुलिस के मुताबिक, अमोल गांव के रहने वाले किसान रमेश कुमार रावत रात के समय अपने खेत से करीब तीन क्विंटल गेहूं लेकर रिक्शा ट्रॉली से घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही दीपक तिवारी नाम के युवक ने तेज रफ्तार कार से उनकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

RELATED NEWS

Workers Protest: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस हाई अलर्ट पर कई संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई

Workers Protest: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस हाई अलर्ट पर कई संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई

April 14, 2026
Farrukhabad viral incidents

फर्रुखाबाद में दो अजीब घटनाओं ने मचाया हड़कम, टावर पर चढ़ा युवक, दूसरे ने खुद को बताया आतंकवादी, पुलिस ने दिखाया सख्त एक्शन

March 24, 2026

जोरदार टक्कर से गिरे किसान

टक्कर इतनी तेज थी कि किसान रमेश उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि वह ट्रॉली को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस वजह से ट्रॉली बुरी तरह टूट गई और गेहूं सड़क पर फैल गया। इस घटना में किसान को चोटें भी आई हैं।

साजिश का आरोप

पीड़ित किसान रमेश का कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने आरोपी के भाई के खिलाफ PGI थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।

धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक तिवारी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी भी दी। पीड़ित किसान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो गांव में गुस्सा फैल गया। दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसी हरकत न कर सके।

पुलिस ने की कार्रवाई

कल्ली पश्चिम चौकी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दीपक तिवारी का चालान कर दिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थिति पर नजर

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी के खिलाफ और कड़ी धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। वहीं, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Tags: farmer attack caselucknow crime newsUP police action
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Workers Protest: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस हाई अलर्ट पर कई संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई

Workers Protest: नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस हाई अलर्ट पर कई संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई

by Kirtika Tyagi
April 14, 2026

Noida Workers Protest: नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन के बाद हालात को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है।...

Farrukhabad viral incidents

फर्रुखाबाद में दो अजीब घटनाओं ने मचाया हड़कम, टावर पर चढ़ा युवक, दूसरे ने खुद को बताया आतंकवादी, पुलिस ने दिखाया सख्त एक्शन

by SYED BUSHRA
March 24, 2026

Farrukhabad viral incidents:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बीते 24 घंटों के भीतर हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस और...

Mathura Accident: फरसा बाबा एक्सीडेंट का सच आया सामने, अफवाह फैला माहौल खराब करने की कोशिश, कई आरोपी गिरफ्तार

Mathura Accident: फरसा बाबा एक्सीडेंट का सच आया सामने, अफवाह फैला माहौल खराब करने की कोशिश, कई आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
March 23, 2026

Mathura Accident Truth Revealed: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां इलाके में हुए सड़क हादसे को लेकर नया अपडेट...

Lucknow child murder case

लखनऊ में कलयुगी पिता की दंरिदगी, मासूम बेटे को दिया दर्दनाक मौत , शरीर पर मिले 18 चोटों के निशान

by SYED BUSHRA
March 14, 2026

Lucknow child murder case:राजधानी Lucknow के चौक इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार...

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist