गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल मैनेजर रामबली जादौन मरणासन्न हालत में मिले। शरीर पर चोट और रगड़ के निशान थे। अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Hotel Manager Death
Share on FacebookShare on Twitter

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 31 वर्षीय रामबली जादौन मंगलवार सुबह पावर हाउस चौराहे के पास जूस की दुकान के नजदीक खून से लथपथ और बेसुध हालत में मिले थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी से लौट रहे थे

रामबली लखनऊ के होटल वीनस में मैनेजर के पद पर काम करते थे और होटल की ओर से मिले कमरे में रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका शव पावर हाउस चौराहे के पास मिला। उस समय उनके कपड़े गंदे थे और शरीर पर चोट के साथ रगड़ के निशान भी दिखाई दे रहे थे।

RELATED NEWS

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

सितम्बर 2, 2026
Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

सितम्बर 2, 2026

शरीर पर चोट

मामले में सबसे बड़ा सवाल रामबली की मौत की वजह को लेकर है। उनके शरीर पर गंभीर चोट और रगड़ के निशान मिलने से परिवार ने घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है। भाई मोहन सिंह ने आशंका जताई कि रामबली के साथ लूटपाट के बाद उनकी हत्या की गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिवार के मुताबिक, रामबली का मोबाइल और रुपये भी गायब हैं।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आशियाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए दो टीमें लगाई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रामबली चौराहे तक कैसे पहुंचे और उनके साथ रास्ते में क्या हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, अभी परिवार की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच से मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

परिवार को इंतजार

रामबली मूल रूप से राजस्थान के टांड जनपद के उमरा गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी यशोदा, एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में मातम है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे, लूट और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Tags: Crime NewsLucknow NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Lucknow Heavy Rain:लखनऊ में भारी बारिश के बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इससे...

Pratiksha Yadav Alha Singing

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को...

Lucknow Ambulance Drivers Protest

Lucknow Protest: एंबुलेंस ड्राइवरों का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग की अर्थी निकालकर जताया विरोध

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Lucknow Ambulance Drivers Protest:लखनऊ में बुधवार को एंबुलेंस ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Lucknow Heavy Rain

Rain Alert: लखनऊ में 10 फीट सड़क धंसी, बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक; KGMU में पेड़-दीवार गिरी

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist