मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow सर्राफा व्यापारी की हत्या का राज खुला तीन आरोपी गिरफ्तार,गिरवी रखे जेवर के बदले की थी यह डिमांड

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी रूप नारायण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या का कारण उधारी विवाद और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बताया गया। आरोपियों ने एंबुलेंस से शव फेंका और दुकान से ज्वेलरी चुरा ली।

by SYED BUSHRA
मार्च 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow jeweller murder case
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News:लखनऊ के चौक इलाके में रहने वाले सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को डीसीपी पश्चिमी की टीम ने इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला 18 मार्च का है, जब सर्राफा व्यापारी रूप नारायण सुबह 10 बजे अपने घर से दुबग्गा स्थित दुकान के लिए निकले थे। लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिवार ने उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

19 मार्च को जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो उनकी दुकान में चोरी की घटना भी सामने आई। पुलिस इन दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ ही रही थी कि 24 मार्च को मड़ियांव इलाके में घैला पुल के पास व्यापारी का शव बरामद हुआ।

RELATED NEWS

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

सितम्बर 7, 2026
Nishatganj wife murder case

Lucknow Crime:निशातगंज में पत्नी की हत्या से सनसनी,मकान मालिक के सवालों में फंसा सिपाही, घर में मिला शव

सितम्बर 6, 2026

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गोलू, विनय कुमार उर्फ छोटू और हंसराज नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।

कर्ज के चलते हुआ विवाद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से गोलू और विनय की मौसेरी बहन ने 2024 में सर्राफा व्यापारी रूप नारायण से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। जब वे समय पर पैसा नहीं लौटा पाए, तो रूप नारायण उन्हें लगातार कॉल और मैसेज कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाल रहे थे। इसी से तंग आकर आरोपियों ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

फोन कर घर बुलाया, फिर कर दी हत्या

18 मार्च की रात को दोनों बहनों ने व्यापारी को फोन कर अपने घर बुलाया। जैसे ही वह पहुंचे, पहले से तैयार बैठे गोलू, विनय और हंसराज ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

एंबुलेंस में शव डालकर घैला पुल पर फेंका

गोलू और विनय पेशे से एंबुलेंस चालक हैं, इसलिए उन्होंने शव को छुपाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। उन्होंने व्यापारी के शव को एंबुलेंस में रखा और घैला पुल के पास सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

दुकान की चाबी से चोरी की वारदात को दिया अंजाम

हत्या के वक्त व्यापारी की दुकान की चाबी उनके पास थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। 19 मार्च की रात को सभी आरोपी दुकान पहुंचे और ताला खोलकर अंदर घुसे। बिना किसी शोर-शराबे के दुकान से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए और आपस में बांट लिए।

जब पुलिस को दुकान में चोरी की सूचना मिली, तो मौके पर जाकर देखा गया कि दुकान का शटर टूटा नहीं था, बल्कि चाबी से खोला गया था। इसी से पुलिस को शक हुआ कि चोरी किसी ऐसे व्यक्ति ने की है, जो पहले से चाबी रखता था।

चोरी का माल और हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहने बरामद किए। इसमें 143 ग्राम सोने के गहने और 5 किलो 208 ग्राम चांदी के गहने शामिल थे। इसके अलावा, पुलिस को हत्या में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस और ईंट भी मिली।

पोस्टमार्टम में शरीर पर गहरी चोटों के निशान

65 वर्षीय सर्राफा व्यापारी रूप नारायण का शव 24 मार्च को घैला पुल के पास बरामद हुआ था। शव बुरी तरह से सड़ चुका था, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। 26 मार्च को परिवार ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उनकी पहचान की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि व्यापारी के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटों के निशान थे, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार को मिली राहत

इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी बाकी कड़ियां भी साफ हो सकें। इस घटना से लखनऊ के व्यापारियों में डर का माहौल था, लेकिन पुलिस की तेजी से हुई कार्रवाई ने पीड़ित परिवार को कुछ राहत दी है।

Tags: jeweller murder caseLucknow crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Lucknow Shivani mystery:राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच...

Nishatganj wife murder case

Lucknow Crime:निशातगंज में पत्नी की हत्या से सनसनी,मकान मालिक के सवालों में फंसा सिपाही, घर में मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

Wife murder case:लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...

Lucknow Engineering College Dead Body

Dead Body Mystery: लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Lucknow News:लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के भीतर...

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति...

Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Lucknow Traffic Cop Attack: लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने से रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया।...

Next Post
महंगा चिकन, बड़ी कहानी या मार्केटिंग स्ट्रेटजी जानिए रेस्टोरेंट ने हाफ प्लेट चिकन के लिए कितने हजार रुपये

महंगा चिकन, बड़ी कहानी या मार्केटिंग स्ट्रेटजी जानिए रेस्टोरेंट ने हाफ प्लेट चिकन के लिए कितने हजार रुपये

न्यू कानपुर सिटी: आधुनिक विकास की ओर K D A के बढ़ते कदम जानिए कितने हेक्टेयर में बनेंगा नया शहर

न्यू कानपुर सिटी: आधुनिक विकास की ओर K D A के बढ़ते कदम जानिए कितने हेक्टेयर में बनेंगा नया शहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In