5 गुना तक कम होगा लखनऊ नगर निगम का दाखिल-खारिज शुल्क, आम नागरिकों को बड़ी राहत

लखनऊ नगर निगम आम नागरिकों को बड़ी राहत देने जा रहा है। दाखिल-खारिज शुल्क में पांच गुना तक की कटौती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 22 अगस्त को कार्यकारिणी बैठक में इसे मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

Lucknow Municipal Corporation

Lucknow Municipal Corporation: यूपी की राजधानी लखनऊ में आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी की जा रही है। Lucknow Municipal Corporation अब दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) शुल्क में भारी कटौती करने जा रहा है। निगम की कार्यकारिणी बैठक 22 अगस्त को प्रस्ताव पर चर्चा करेगी और मंजूरी मिलने के बाद 28 अगस्त को सदन में भी इसे स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इस बदलाव से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को खासा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया में पहले से पांच गुना तक कम शुल्क देना होगा। शासन की ओर से पहले ही आदेश जारी हो चुके हैं और निगम ने इसके लिए नई नियमावली भी तैयार कर ली है।

सम्पत्ति खरीदने पर दाखिल-खारिज शुल्क (प्रस्तावित दरें)

सम्पत्ति की कीमत (लाख में) वर्तमान शुल्क (₹ हजार में) प्रस्तावित शुल्क (₹ हजार में)
5 लाख तक 3.5 1.0
5 लाख से अधिक, 10 लाख तक 5.5 2.0
10 लाख से अधिक, 15 लाख तक 7.5 3.0
15 लाख से अधिक, 50 लाख तक 9.5 5.0
50 लाख से अधिक 10.0 10.0

उत्तराधिकार, वसीयत व पारिवारिक बंटवारे पर शुल्क (प्रस्तावित दरें)

सम्पत्ति का क्षेत्रफल (वर्गफुट में) वर्तमान शुल्क (₹) प्रस्तावित शुल्क (₹)
1000 वर्गफुट तक 5000 1000
1000 से अधिक, 2000 वर्गफुट तक 5000 2000
2000 से अधिक, 3000 वर्गफुट तक 5000 3000
3000 वर्गफुट से अधिक 5000 5000

गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत

Lucknow Municipal Corporation का मानना है कि वर्तमान शुल्क गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बोझ बन गया था। प्रस्तावित दरें लागू होने से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। विशेष रूप से वे परिवार लाभान्वित होंगे जो उत्तराधिकार, वसीयत या पारिवारिक बंटवारे के आधार पर म्यूटेशन कराना चाहते हैं।

Bareilly में कीर्तन के दौरान बवाल: दो समुदाय आमने-सामने, पंडाल फाड़ा, खाटू श्याम की तस्वीर खंडित

Exit mobile version