गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly में कीर्तन के दौरान बवाल: दो समुदाय आमने-सामने, पंडाल फाड़ा, खाटू श्याम की तस्वीर खंडित

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में खाटू श्याम के कीर्तन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। पंडाल फाड़ा गया, खाटू श्याम की तस्वीर खंडित हुई और अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

by Mayank Yadav
अगस्त 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Kirtan controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर क्षेत्र के शाहाबाद मोहल्ले में बुधवार रात खाटू श्याम के कीर्तन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने पंडाल का पर्दा फाड़ दिया और खाटू श्याम की तस्वीर भी खंडित कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों तक को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

https://twitter.com/Asifansari9410/status/1958243089577025796

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

कीर्तन के दौरान विवाद, अफरातफरी का माहौल

शाहाबाद निवासी विशाल और रमेश कश्यप के घर बुधवार को खाटू श्याम का कीर्तन आयोजित किया गया था। घर के सामने सड़क पर पंडाल लगाया गया था, जहां शाम से भक्तों का आना-जाना जारी था। कीर्तन का समापन रात करीब 7:30 बजे हुआ और प्रसाद वितरण शुरू था। इसी दौरान पड़ोसी हसन ने कथित रूप से पंडाल का पर्दा फाड़ दिया और टेंट हटाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। धक्कामुक्की के दौरान खाटू श्याम की तस्वीर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। अफरातफरी में कई बच्चे और महिलाएं घायल हो गए।

दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप

कीर्तन आयोजक विशाल कश्यप ने आरोप लगाया कि हसन ने बाहरी युवकों को बुलाकर हमला करवाया, पंडाल तोड़ा और खाटू श्याम की तस्वीर भी खंडित की। वहीं, हसन का कहना है कि कीर्तन आयोजकों ने उनके घर का रास्ता रोक लिया था, जिससे परिवार को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। कई घंटे तक टेंट हटाने की अपील के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण विवाद बढ़ गया।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम

सूचना पाकर Bareilly सीओ प्रथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया। फिलहाल घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। Bareilly सीओ प्रथम ने बताया कि कीर्तन के आयोजन की पूर्व सूचना थाने या चौकी को नहीं दी गई थी। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल और पिकेट तैनात की गई है ताकि माहौल शांत रहे।

Noida में IAS अफसर पर महिला उत्पीड़न आरोप, उसी ने बनाई जांच कमेटी, विभाग में आक्रोश की लहर

Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
Lucknow Municipal Corporation

5 गुना तक कम होगा लखनऊ नगर निगम का दाखिल-खारिज शुल्क, आम नागरिकों को बड़ी राहत

Uttarakhand

Uttarakhand में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist