Site icon News1India

Lucknow News: विधायक के आवास पर एक युवक का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान

Lucknow News

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के बर्लिनघटन चौराहे पर स्थित एक विधायक के आवास परिसर में एक युवक का शव मिला है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई हो सकती है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है और उसके शरीर पर कई गहरे घाव हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक मौत का सही कारण निर्धारित नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़े: “बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हंगामा”

डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने क्या बताया?

लखनऊ (Lucknow) की डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने जानकारी दी कि हुसैनगंज स्थित बर्लिंगटन चौराहे के पास एमएलए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से एक शव बरामद हुआ है। वहां रहने वाले कर्मचारियों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव ओसीआर भवन के सीढ़ियों के पास पाया गया।

शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, और मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन या दस्तावेज नहीं मिले हैं। किस विधायक के आवास परिसर में शव मिला है, इस बारे में भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके पहले सपा विधायक घर मिली थी लाश

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के घर पर 18 साल की लड़की का शव संदिग्ध हालात में मिला। बताया गया कि मृतक लड़की, नाजिया, विधायक के घर में कई सालों से काम कर रही थी और वहां के ऊपरी तल के एक कमरे में रहती थी।

सोमवार की सुबह जब वो काफी देर तक नहीं जागी, तो विधायक के परिवार ने देखा कि नाजिया का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। नाजिया का परिवार कांशीराम आवास, मामदेव इलाके में रहता था।

Exit mobile version