Site icon News1India

SP poster war: गंगाजल, चालान, खाद और ABVP विवाद पर PDA सरकार का दावा

SP

SP poster war: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मो. इखलाक द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। इस पोस्टर के जरिये बीजेपी सरकार पर सीधा हमला करते हुए किसान, नौजवान, खाद संकट और ABVP से जुड़े विवादों को लेकर तीखी टिप्पणियां की गई हैं। पोस्टर में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 2027 की “उम्मीद” बताया गया है और PDA सरकार बनाने का दावा किया गया है। बड़े-बड़े नारों और तीखे संदेशों से भरे इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह सपा के प्रचार अभियान की रफ्तार और 2027 चुनावी रणनीति की झलक है।

पोस्टर में बीजेपी सरकार पर हमला

SP नेता मो. इखलाक द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में बीजेपी सरकार को घेरते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर पर लिखा है – “कभी टोपी, कभी गंगाजल, कभी चालान का बहाना… इनकी सियासत बस झूठ का फसाना।” इसमें किसानों की खाद संकट, छात्रों पर ABVP विवाद के चलते हो रहे अपमान और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी तस्वीर के साथ शिवपाल यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

2027 में PDA सरकार बनाने का दावा

इस पोस्टर के जरिये मो. इखलाक ने दावा किया है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) SP सरकार बनेगी। पोस्टर में लिखा गया है – “अखिलेश हैं सिर्फ उम्मीद, बदलेंगे हर हाल और ले आएंगे 2027 में PDA सरकार।” राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के आक्रामक पोस्टर वॉर से सपा अपने PDA फार्मूले को मजबूत करने की कोशिश में है।

अखिलेश यादव का सीधा हमला

SP मुखिया अखिलेश यादव लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण किसान, नौजवान, मजदूर और कारोबारी तबाह हो चुके हैं। उनका कहना है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, खेती चौपट हो रही है और बीजेपी जानबूझकर PDA वर्ग की अनदेखी कर रही है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार हटेगी तभी महंगाई पर काबू, विकास और गरीबों को राहत मिल सकेगी।

मुलायम परिवार की बेटी बनी विकास यादव की दुल्हनिया, जानें जेल से कब बाहर आएगा नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी

Exit mobile version