बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची। मौका था कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि। मैदान था राजधानी का कांशीराम स्मारक स्थल। यहां बहुजन समाज पार्टी की महारैली हुई। जिसमें मायावती ने दुनिया को दिखा दिया कि वह दलित राजनीति में आज भी एक अहम शक्ति हैं।

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची। मौका था कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि। मैदान था राजधानी का कांशीराम स्मारक स्थल। यहां बहुजन समाज पार्टी की महारैली हुई। जिसमें मायावती ने दुनिया को दिखा दिया कि वह दलित राजनीति में आज भी एक अहम शक्ति हैं। इस रैली में 5 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़, मायावती का 3 घंटे तक मंच पर डटे रहना और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ के साथ समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला, उनकी प्रासंगिकता और रणनीतिक चातुर्य को दर्शाता है। यह रैली 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटबैंक को एकजुट करने और बसपा को दलित राजनीति का केंद्र बनाए रखने की कोशिश है।

बसपा प्रमुख मायावती ने लाखों की संख्या में आए अपने सर्मथकों से कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। बीएसपी चीफ ने मंच से ब़ड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि बीएसपी किसी दल के साथ चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले चुनाव के मैदान में उतरेगी। बसपा प्रमुख ने साफ तौर पर कहा कि गठबंधनों से बहुजन समाज पार्टी कभी भी फायदे में नहीं रही। वहीं, पार्टी का फायदा उठाकर सहयोगी दल मजबूत होते गए। ऐसे में उन्होंने यूपी चुनाव 2027 में अकेले दम पर उतरने का ऐलान कर दिया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज को एक बार फिर मुख्य धारा में लाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

बसपा प्रमुख मायावती ने गठबंधन और बिना गठबंधन पार्टी की स्थिति को लेकर लखनऊ में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली के मंच से कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने चार उदाहरणों का जिक्र किया। मायावती ने पार्टी गठन के बाद गठबंधन की राजनीति में बसपा के पिछड़ने का जिक्र यूपी चुनाव 1993 से किया। इस चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन चुनावी मैदान में उतरी। उस समय राम मंदिर आंदोलन का जोर था। यूपी की राजनीतिक फिजाओं में नारा गूंजा, ’मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’। इस बड़े जातीय गठबंधन में यूपी की सत्ता से बीजेपी को बाहर कर दिया, लेकिन बसपा केवल 67 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। बीएसपी चीफ ने कहा कि हमारा गठबंधन का पहला प्रयोग असफल रहा, जबकि सपा को इसका फाएदा हुआ।

मायावती ने दूसरा उदाहरण बताते हुए ं कहा कि 1996 के चुनाव में बसपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। इस चुनाव में भी बसपा को कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भी हम (बसपा) केवल 67 सीटें जीत पाए। उन्होंने 2002 के विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरे। इसमें हमें 100 से अधिक सीटों पर जीत मिली। मायावती ने यूपी चुनाव 2007 का भी उदाहरण दिया। इस चुनाव में बसपा बहुजन से सर्वजन का नारा के साथ उतरी थी। मायावती ने कहा कि इस चुनाव में हम 200 से अधिक सीटों पर जीते। पांच साल तक अकेले दम पर सरकार चलाई। मायावती ने कहा कि बीएसपी को गठबंधन से नुकसान हुआ है। ऐसे में अब हम एकला चलेंगे। फिर से खड़े होंगे और सरकार बनाएंगे।

लखनऊ के मंच से लाखों कार्यकर्ताओं के समक्ष मायावती ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस बार अकेले ही हम चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक अकेले चुनाव लड़ने का सवाल है तो अभी तक के अनुभव से बता रही हूं, जब-जब गठबंधन किया , हमें फायदा नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि हमारा वोट तो ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन अपर कास्ट का वोट हमें नहीं मिलता है। बसपा प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी के बहुत कम उम्मीदवार जीत पाते हैं, वोट परसेंट भी गिरता है। बाद में सरकार गिर जाती है।

मायावती ने कहा कि इस रैली में अन्य दलों की तरह पैसे देकर लोग नहीं बुलाए गए हैं बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई खर्च कर आए हैं। इस रैली ने यहां पर हुई पहले सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे लगता है कि 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मायावती ने कहा कि जातिवादी दल संविधान को बदलने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। भले ही इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के संविधान को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने 2027 में समर्थकों से यूपी में बसपा सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए बसपा समर्थकों को बूथ स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं कर बसपा के यूपी में चार बार रहे शासनकाल की उपलब्धियों को बताना है।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर उन सभी कानूनों को बदल दिया जाएगा जो कि दलितों-पिछड़ों के खिलाफ हैं। राज्य में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सोच वाली सरकार बनेगी। लोगों को अपनी रोजी-रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। मायावती ने कहा कि 2007 में यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा की सरकार आने के बाद जातिवादी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा व सपा ने षडयंत्र किया और बसपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने दिया। रही सही कसर ईवीएम की मदद ली जबकि बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं। इन दलों ने अब दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर बसपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं।। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमर्जेंसी लगातार बाबासाहेब के संविधान का अपमान किया था और कभी भी उनका सम्मान नहीं किया और अब कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान की कापी लेकर नाटकबाजी कर रहे हैं।

मायावती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि दलितों-पिछड़ों को साथ मिलाकर सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में लेनी होगी। उनका ये सपना कांशीराम जी के जीते जी तो पूरा नहीं हो सका पर हमने पहले तीन बार मिलीजुली और फिर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। हमने दलितों और पिछड़ों के साथ ही समानतावादी विचारधारा रखने वाले समर्थकों को भी साथ लेकर कांशीराम जी का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस व भाजपा की केंद्र की सरकारों ने सीबीआई और इंकम टैक्स की मदद से केस लगाकर हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसके लिए हमें माननीय कोर्ट की भी मदद लेनी पड़ी। हमने बसपा सरकार के दौरान सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की ऐसी सत्ता दी है जिसे अभी भी जनता नहीं भुला पाई है।

Tags: Akhilesh YadavBJPBSP rallyCM Yogi AdityanathKanshi Ram's death anniversaryMayawatiSP
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
मुस्कान से ज्यादा खूंखार निकली गाजियाबाद की प्राची, पति के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर चला दी गोली

मुस्कान से ज्यादा खूंखार निकली गाजियाबाद की प्राची, पति के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर चला दी गोली

Ayodhya Blast: अयोध्या में भीषण धमाके से मिट्टी में मिला घर, 5 लोगों की मौत के साथ कई घायल, एक्शन में सीएम योगी

Ayodhya Blast: अयोध्या में भीषण धमाके से मिट्टी में मिला घर, 5 लोगों की मौत के साथ कई घायल, एक्शन में सीएम योगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist