Site icon News1India

घर चलाने के लिए घर छोड़ा, पहुंचे तमिलनाडु के कोयम्बटूर, आखिरी वक्त में जन्मभूमि की मिट्टी तक नहीं हुई नसीब

Maharajganj

Maharajganj। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी गोविंद भारती और अमन भारती की तमिलनाडु के कोयंबटूर में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक कंपनी से काम खत्म कर अपने कमरे पर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो की मौत, एक घायल

ग्राम सभा पिपरिया निवासी गोविंद भारती व अमन कोयंबटूर की एक कंपनी में काम करते थे। देर रात दोनों अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार हो कर वापस अपने कमरे पर लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : बादशाह को गुरुग्राम में बादशाहत करनी पड़ी भारी… पुलिस ने सिंगर पर लगाया ये फाइन

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया दोनों को मृत घोषित

जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय अमन और 24 वर्षीय गोविंद को मृत घोषित कर दिया। तीसरे साथी का वहीं अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने स्वजन को सूचित किया। सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। शव मिलने के बाद तमिलनाडु में रहने वाले उनके रिश्तेदारों और साथियों ने उनका अंतिम संस्कार वहीं कर दिया।

Exit mobile version