Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लगा कर्फ्यू, ऐसे रहे हालात

Web Desk by Web Desk
June 11, 2022
in उत्तर प्रदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Violence After Namaz: विवाद में चल रही भाजपा नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबित करने के बाद देश के कई राज्य में प्रदर्शनकारियों ने जमकार हंगामा काटा है. पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में विवादित बयान देने पर लोग जमकर विरोध पर उतर आये है.  

बता दें की कल (शुक्रवार को) जुमे के नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, बंगाल के हावड़ा, झारखंड के रांची समेत कई शहरों में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए. इसके बाद कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया तो कहीं इंटरनेट बंद किया गया. आइए बताते हैं, देशभर में हुई हिंसा से जुड़ी 10 बड़ी बातें.

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

February 25, 2026
child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

January 27, 2026

1. शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में है. यूपी के 6 शहरों से पुलिस ने 227 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें सहारनपुर से 48, प्रयागराज से 68, हाथरस से 50 मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से 08 और अंबेडकरनगर से 28 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

2. यूपी के प्रयागराज में हिंसा पर पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. पुलिस ने प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दिल्ली के जेएनयू में पढ़ रही जावेद अहमद की बेटी का भी हिंसा में संदिग्ध रोल का खुलासा हुआ है. पुलिस ने कहा है कि हिंसा के आरोपियों पर NSA लगाया जाएगा.

3. हिंसा के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं. उन्होंने आज शाम 6.30 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. बैठक में प्रदेश के बड़े अधिकारी शामिल होंगे.

4. झारखंड के रांची में शुक्रवार को भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मृतक का नाम कैफी है और दूसरे का नाम है मोहम्मद साहिल है. इन लोगों का इलाज RIMS में चल रहा था. हिंसा के दौरान दोनों लोग घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया. बता दें कि 11 घायलों का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है.

5. हिंसा के बाद रांची शहर के 12 थाना क्षेत्र में धारा-144 लगाई गई है. इसमें कोतवाली थाना, लालपुर थाना, डेली मार्केट थाना, डोरंडा थाना, जग्गनाथपुर थाना, चुटिया थाना, लोअर बाजार थाना, हिंदपिडी थाना, बरियातू थाना, सुखदेव नगर थाना, अरगोड़ा थाना और पंड्रा थाना शामिल हैं.

6. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद 70 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. प्रशासन ने हावड़ा जिले में 13 जून तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. वहीं हावड़ा के कई इलाकों में धारा-144 लगा दी गई है.

7. पश्चिम बंगाल के हावड़ा से लगातार दूसरे दिन हिंसा की खबर सामने आई है. दंगाइयों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है. बता दें कि हावड़ा के कई इलाकों में धारा-144 लागू है. इसके बाद भी हिंसा की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं.

8. हावड़ा हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हावड़ा में पिछले दो दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं, लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी का गुनाह, भुगतेंगे लोग?

9. पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसद सौमित्र खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हिंसा सरकार के इशारे पर हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में हालत खराब होते जा रहे हैं, यहां सेना उतारने की जरूरत है.

10. दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर बिना परमिशन के प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट श्वेता चौहान ने कहा कि मामला दर्ज करके प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है.

Tags: howrah voilencekanpur hinsaNamazNews1Indiaprayagraj voilencevoilence after namazYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Lucknow BJP Office Plan: लखनऊ में नई विधानसभा निर्माण की चर्चा के बीच भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय की तैयारी...

: Uttar Pradesh zero poverty campaign yogi adityanath mission

Mission Zero Poverty : गरीबी खत्म करने की दिशा में यूपी सरकार का नया कदम,’जीरो पॉवर्टी अभियान’ हर गरीब को मिले लाभ

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Zero Poverty Mission:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को...

CM Yogi govt Govt

विपक्ष को घेरने की रणनीति! बिहार में ‘बंदर’ प्रयोग सफल, यूपी चुनाव से पहले दिखेगा सीएम योगी का अलग अंदाज

by Mayank Yadav
November 5, 2025

Yogi Adityanath monkey strategy: बिहार के चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे ज्यादा रही।...

Next Post

राज्यसभा चुनाव के बाद NCP प्रमुख का बयान- 'यह इस तरह का चुनाव परिणाम नही हैं'

'BJP के ‘गुनाह’ की सजा आम लोगों को क्यों मिल रही है'- ममता बनर्जी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist