रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘इस बच्चे को समझा लो वरना…’ इस वायरल बॉय को विश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी

विवादों में आए श्री कृष्ण भक्त अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार को धमकी मिली है। यह धमकी इस समय सुर्खियों में रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है। अभिनव के पिता को वॉट्सऐप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था, "हिंदू धर्म का मजाक मत बनाओ और अपने बेटे को समझा लो।"

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Abhinav Arora

Abhinav Arora : भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहने वाले अभिनव अरोड़ा के परिवार को आज फिर से धमकी मिली है। अभिनव के पिता के मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक मैसेज आया, जो वॉट्सऐप पर भेजा गया था। इस मैसेज में लिखा गया है, “इन बच्चों को सुधार लो। ये हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रहा है। मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूं। अभी तो मैं समझा रहा हूं, फिर…” यह वॉट्सऐप मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभिनव अरोड़ा के परिवार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

मथुरा के निवासी अभिनव अरोड़ा(Abhinav Arora), जो भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं, का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो गया है, जिसके कारण मामला उस स्तर पर बढ़ गया है कि अभिनव के परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी बीच, आज ​अभिनव अरोड़ा के परिवार ने न्यायालय का सहारा लिया है।​ उन्होंने मथुरा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर सात यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

RELATED NEWS

Abhinav Arora

यूट्यूबर बॉय के खिलाफ ताबड़तोड़ ट्रोलिंग, लॉरेंस की धमकी से सहमे अभिनव अरोड़ा की FIR पर पुलिस का एक्शन

अक्टूबर 29, 2024

पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

जब इस मामले पर अभिनव अरोड़ा(Abhinav Arora) से बातचीत की गई, तो ​उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।​ इसके बाद, आज उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि उनका एक वीडियो जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज जी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में कुछ और है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से उसे कुछ और तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस से मदद न मिलने पर कोर्ट पहुंचा परिवार

इसके अलावा, उस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ यूट्यूबर मेरी भक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। ​जब बात मेरी भक्ति की आ गई, तो मैंने कोर्ट का सहारा लिया है और सात यूट्यूबरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।​ अभिनव अरोड़ा के वकील आजाद खाकर ने बताया कि अभिनव की मां ने मथुरा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दायर किया है, जिसमें सात यूट्यूबरों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : निकाह में मचा ये कैसा बवाल, छुआरे लूटने को लेकर बारातियों की कुर्सियों के साथ हुई भिड़ंत

वकील आजाद खाकर ने कहा कि जब पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो अभिनव और उनका परिवार परेशान होकर मथुरा कोर्ट पहुंचे। आज कोर्ट में सुनवाई हुई, और अगली सुनवाई की तारीख छह नवंबर को निर्धारित की गई है, जिसमें मथुरा पुलिस से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है।

 

Tags: Abhinav Arora :

Gulshan

Related Posts

Abhinav Arora

यूट्यूबर बॉय के खिलाफ ताबड़तोड़ ट्रोलिंग, लॉरेंस की धमकी से सहमे अभिनव अरोड़ा की FIR पर पुलिस का एक्शन

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2024

Abhinav Arora : मथुरा पुलिस ने 'बाल संत' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा द्वारा दी गई...

Next Post
Aaj Ka Rashifal  :  धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने रचाई शादी, जानिए किससे की है शादी, साझा की शादी की पहली तस्वीरें |

फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने रचाई शादी, जानिए किससे की है शादी, साझा की शादी की पहली तस्वीरें |

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India