रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है…’, अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

by Gulshan
दिसम्बर 25, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

अगस्त 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

अगस्त 20, 2026

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर आरोप लगाया कि वह महाकुंभ की तैयारी में कुप्रबंधन कर रही है। बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने प्रयागराज की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय निवासियों की समस्याओं और प्रशासन के प्रबंधन पर सवाल उठाए, और सरकार से तत्काल सुधार की मांग की।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “भा.ज.पा. सरकार की महाकुंभ 2025 की तैयारी की यह हकीकत है। कम से कम पुलिस विभाग का काम तो पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, क्योंकि सुरक्षा प्रबंधों के लिए आखिरी दिन तक इंतजार नहीं किया जा सकता।”

सपा प्रमुख ने यह भी कहा, “प्रयागराज की जनता यह पूछ रही है कि जब महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा को हटाने में भाजपा सरकार इतनी तत्पर थी, तो प्रशासनिक प्रबंधन के लिए इतनी तत्परता क्यों नहीं दिखायी जा रही।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन मेला क्षेत्र और शहर के आसपास रहने वाले लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जिसे तुरंत हल किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1871755676143264092

अखिलेश ने आगे ट्वीट में क्या लिखा ?

अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने आगे लिखा, “अगर कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो प्रयागराज के निवासियों को परिवहन और आवागमन को लेकर जो चिंता है, उसका समाधान किया जाए। हम चाहते हैं कि महाकुंभ का आयोजन भी हो, और प्रयागराज की गतिशीलता भी बनी रहे।” उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अगर शासन-प्रशासन महाकुंभ की तैयारियों में विफल हुआ तो हम अपने सच्चे समर्पित कार्यकर्ताओं को सहायता देने के लिए भेजने का प्रस्ताव रखते हैं, क्योंकि भाजपा के लोग तो किसी और ही काम में लगे होंगे—खाने-पीने या चुनावी जोड़-तोड़ में।” इससे पहले भी अखिलेश यादव ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पुलिस तंत्र की आधी-अधूरी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें : लौट आया स्क्विड गेम्स… इस सीजन लेगा कितनों की जान? जानें इस दिन होगी स्ट्रीम

Tags: Akhilesh Yadav
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Next Post
Airplane travel rules: हवाईं यात्रा के नियमों में हुआ बदलाव, जानें अब कितने किलो का बैग रख सकते हैं साथ

Airplane travel rules: हवाईं यात्रा के नियमों में हुआ बदलाव, जानें अब कितने किलो का बैग रख सकते हैं साथ

unnecessary car features

कार कंपनियां बनाती है आपको बेवकूफ, कार के 5 बेकार फीचर्स इन पर कभी पैसा बर्बाद मत करना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist