शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Mau: पति को सताया पत्नी का ऐसा खौफ! 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रहने को हुआ मजबूर

by Web Desk
अगस्त 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, विशेष, वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ में एक युवक पिछले एक महीने से पत्नी के खौफ से लगभग 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रहने को मजबूर है। युवक की यह हरकत आस-पास के क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी हुई है। कोपागंज थाना अंतर्गत बसारथपुर गांव में यह वाक्या सामने आया है। युवक के इस हरकत की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महज वीडियो बनाया और वापस चली गई।

पत्नी से परेशान होकर लोगों को घर छोड़ते तो सुना है, लेकिन जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव में एक अलग ही वाकया देखने को मिल रहा है। यहां गांव का निवासी रामप्रवेश राम अपनी पत्नी से परेशान होकर बीते 1 महीने से ताड़ के पेड़ पर बैठा हुआ है. रामप्रवेश अभी भी ताड़ के पेड़ पर ही रह रहा है.

RELATED NEWS

No Content Available

लोगों के समझाने पर चलाता है पत्थर

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी युवक को उतारने और समझाने का प्रयास किया जाता है, तो वह पत्थर से हमला कर देता है। इसके वजह से लोग उस ताड़ के पेड़ के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। रामप्रवेश ताड़ के पेड़ पर से ही रस्सी लटका कर अपने भोजन पानी को ऊपर खींच लेता है। रात में जब सारे गांव वाले सो जाते हैं तो वह नीचे उतर कर अपना नित्य क्रिया करता है और फिर पेड़ पर चढ़ जाता है।

महिलाओं में बना हुआ है आक्रोश

वहीं गांव के लोगों का कहना है कि पेड़ की ऊंचाई और लोगों के घरों के आंगन में होने वाले महिलाओं के क्रियाकलाप व्यक्ति द्वारा देखे जाने की बात कह कर गांव के महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने उस व्यक्ति को पेड़ से जल्द से जल्द उतारने के लिए ग्राम प्रधान से शिकायत की है.

ग्राम प्रधान से की गई शिकायत

पेड़ पर चढ़े व्यक्ति के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है और मारपीट करती है. जिससे नाराज होकर उनका बेटा लगभग 1 महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा है. उसके बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और वह उसके बेटे के साथ मारपीट करती रहती है. पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और वीडियो बनाकर ले गई है. वहीं बसारथपुर के ग्राम प्रधान दीपक का कहना है कि रामप्रवेश और उसके परिवार में किसी बात की अनबन चल रही है. जिसकी वजह से ताड़ के ऊपर चढ़ कर रह रहा है. गांव वालों ने कहा कि उसकी वजह से लोगों की निजता पर प्रभाव पड़ रहा है. जिससे कि कई महिलाओं ने उसकी शिकायत की है. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई है. पुलिस ने मौके की वीडियो भी बना ली है.

Tags: MAU LATEST NEWSUP ;LATEST NEWSUP VIDEOS NEWS

Web Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post

Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग का जीता खिताब

अवैध अतिक्रमण पर चला सेना का हथौड़ा, धू-धू कर जलती नजर आई झोपड़ी और दुकानें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In