Saturday, February 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च, 2025 को हुई इस घटना ने पूरे देश की रूह कंपा दी थी। लंदन में नौकरी करने वाला सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान के पास मेरठ आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी अपनी पत्नी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी मौत का जाल बुना है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 5, 2026
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut murder case:
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे ‘नीला ड्रम कांड’ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 ने इस विभीत्स घटना पर आधारित वेब सीरीज ‘हनीमून से हत्या: व्हाई विमेन किल’ का पोस्टर जारी किया है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली यह सीरीज पांच कड़ियों में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा रची गई खौफनाक साजिश को दिखाएगी। हालांकि, पोस्टर में सीमेंट से भरे नीले ड्रम और बाहर लटकते हाथ की तस्वीर देखकर मेरठ के लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि व्यापारिक लाभ के लिए पुराने जख्मों को कुरेदा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वे इस डरावनी याद को भुलाना चाहते हैं, पर मनोरंजन के नाम पर इसे दोबारा जीवित किया जा रहा है।

हत्या और क्रूरता की हदें

Meerut पुलिस जांच के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने सौरभ को नींद की गोलियां दीं और फिर सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्यों को मिटाने के लिए उन्होंने बाजार से नीला ड्रम, सीमेंट और चाकू खरीदा। लाश को कई टुकड़ों में काटकर तकिये के कवर में भरा गया और फिर ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया गया ताकि बदबू न आए।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

लाश के पास जश्न और हिमाचल की सैर

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी पूरी रात उसी घर में लाश के साथ रहे। अगले दिन जब ड्रम भारी होने के कारण वे उसे हटा नहीं पाए, तो वे बेफिक्र होकर हिमाचल प्रदेश घूमने निकल गए। मनाली और शिमला की बर्फीली वादियों में वे 17 मार्च तक बियर पीते और फोटो खिंचवाते रहे, जबकि घर में सौरभ की लाश सीमेंट में दबी सड़ रही थी।

Meerut वालों का विरोध

अब जब इस घटना पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज आ रही है, तो मेरठ के लोग इसे ‘दुख की मार्केटिंग’ बता रहे हैं।

  • सचिन जैन जैसे स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या यह समाज को जागरूक करेगी या सिर्फ सनसनी फैलाएगी?

  • गजेन्द्र कुमार का कहना है कि नीले ड्रम की वह छवि आज भी डराती है, उसे स्क्रीन पर देखना असहनीय होगा।

वर्तमान में मुस्कान और साहिल जेल में हैं। इस केस में अब तक 15 गवाहों की गवाही हो चुकी है और कोर्ट में सुनवाई जारी है।

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

Tags: Meerut
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Meerut crime news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निलंबित दारोगा (सब-इंस्पेक्टर)...

Next Post
Lucknow Water Metro

सड़क का जाम छोड़िए, अब लखनऊ में नदी पर दौड़ेंगी बसें! गोमती में चलेगी 'वॉटर मेट्रो'

Moradabad Bareilly Six Lane Project Highway

वेस्ट यूपी को बड़ी सौगात: मुरादाबाद-बरेली हाईवे होगा सिक्स लेन, दलपतपुर और धनेटा में बनेंगे नए फ्लाईओवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist