News1India

Meerut: अलाया अपार्टमेंट हादसे के आरोपी बिल्डर फहद याजदानी पुलिस की गिरफ्त से दूर, पश्चिम यूपी में मिल रही लोकेशन

अलाया अपार्टमेंट हादसे के आरोपी बिल्डर फहद याजदानी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उनकी लोकेशन पश्चिमी यूपी में मिली है। जहां एक तरफ पुलिस उसकी तलाश में जुटी है वहीं दूसरी तरफ वह अपने वीडियो बयान जारी कर रहा है। हादसे को कई बीत चुके है, इसके बाद भी पुलिस उसको गिरफ्तार करने में नाकाम है। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग जिलों में फहद की तलाश कर रही हैं।

पुलिस की 5 टीमों को फहद याजदानी की तलाश

बता दें कि पिछले दिनों वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट जमींदोज हो गया था। मलबे में दबकर तीन महिलाओं की जान चली गई थी। पुलिस ने सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद, भतीजे मोहम्मद ताहिर और बिल्डर फहद याजदानी पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। नवाजिश और ताहिर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फहद फरार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार फहद की आखिरी लोकेशन बिजनौर में मिली है। वहां पुलिस की टीम भेजी गई है। साथ ही पश्चिम यूपी के दो-तीन अन्य जिलों में भी टीमें भेज दी गई हैं। वहीं एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सुराग मिल गया है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द फहद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपार्टमेंट के अवैध निर्माण में किया गया घटिया साम्रगी का इस्तेमाल

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में लिखा है कि अपार्टमेंट अवैध था। वहीं नक्शा भी पास नहीं था और अपार्टमेंट के निर्माण में घटिया साम्रगी का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए वह ढह गया। पुलिस इससे जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि एलडीए से इस इमारत से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज लिए गए हैं। जो कुछ बाकी हैं वह भी जल्द से जल्द कब्जे में ले लिए जाएंगे।

फहद सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। उसने एक वीडियो जारी किया था। हो सकता है कि कोई करीबी लगातार उसके साथ हो। पुलिस की माने तो फहद को शरण देने वाले भी रडार पर हैं। उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। 

Exit mobile version