Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Meerut में मामूली विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, जलालपुर गांव में चली 12 राउंड गोलियां, कई लोग घायल

मेरठ के जलालपुर गांव में मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ समेत पांच गिरफ्तार किए।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut firing: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। एक मामूली विवाद ने देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दिन में डस्ट का ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि थाने में समझौता हो गया था, लेकिन शाम तक मामला फिर बिगड़ गया। आरोप है कि आरोपी आसिफ अपने करीब 20 साथियों के साथ नकाब पहनकर गांव पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 12 राउंड गोलियां चलीं। गोलीबारी में ग्रामीण मंगल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गांव में तनाव का माहौल बन गया।

मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर जलालपुर निवासी मोहित अपने घर के बाहर डस्ट से भरा ठेला लगाए था। इसी दौरान घोसीपुर निवासी आसिफ ने रास्ता खाली करने को कहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि Meerut पुलिस की मध्यस्थता से दोपहर करीब 2 बजे समझौता हो गया, लेकिन शाम तक तनाव फिर से भड़क उठा।

RELATED POSTS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

हथियारबंद नकाबपोशों ने बोला धावा

रात करीब 8 बजे आसिफ अपने करीब 20 साथियों के साथ कई बाइक से गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि सभी नकाब पहने थे और उनके पास तमंचे व धारदार हथियार मौजूद थे। अचानक उन्होंने मोहित के घर पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के दौरान एक बाइक में भी आग लगा दी गई, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गोलीबारी से गांव में दहशत

फायरिंग के दौरान मंगल नामक ग्रामीण को गोली लग गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घरों में शरण ली। पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं।

Meerut पुलिस ने किया कार्रवाई

Meerut एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आसिफ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी हमलावरों की तलाश में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। घायल मंगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Disha Patani Firing Case: किसने कहा “ये एनकाउंटर नहीं, बल्कि सनातन की हार है” पाकिस्तानी कनेक्शन का हुआ खुलासा

Tags: Meerut
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
UP Fire

UP Fire विभाग की सुस्ती: नियमावली बनी लेकिन सेवा नियम अब तक अधूरे, प्रमोशन और भर्ती पर सवाल

Encounter in Ghaziabad : गाजियाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे ढेर, अब सिर्फ परिवार की चीख-पुकार, मातम और आंसुओं का सैलाब

Encounter in Ghaziabad : गाजियाबाद मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे ढेर, अब सिर्फ परिवार की चीख-पुकार, मातम और आंसुओं का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist