Site icon News1India

Meerut News: 17 साल की लड़की 6 बच्चों के बाप तांत्रिक के साथ फरार… गांव में बिगड़े हालात

Meerut

Meerut minor kidnapped: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि उसने गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी राशिद छह बच्चों का पिता है और पहले हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लड़की के परिजन और ग्रामीण पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के भाई और घर की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गांव में तनावपूर्ण माहौल

यह मामला किठौर थाना क्षेत्र के मथुरा ब्लॉक के एक गांव का है। शनिवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी राशिद तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लेकर उनकी 17 वर्षीय बेटी को सुबह 4 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि किशोरी अपने साथ ₹5,93,000 नकद, 8 तोले सोने के जेवर और कीमती कपड़े भी लेकर गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल और पीएसी की तैनाती की है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई और परिवार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

राशिद का आपराधिक इतिहास

ग्रामीणों ने बताया कि राशिद का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई धीमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

Meerut  पुलिस की कार्रवाई जारी

Meerut  पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और लड़की की बरामदगी के लिए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस संवेदनशील मामले ने क्षेत्र में धार्मिक तनाव भी बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इसे नियंत्रण में रखने के लिए प्रयासरत हैं।

यहां पढ़ें: Agra news: क्या सच में सरसों का तेल करवा सकता है तलाक? आगरा में पत्नी पहुंची कोर्ट…
Exit mobile version