Site icon News1India

सावधान! Meerut में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस का सख्त ऐलान

Meerut

Meerut Driving License Cancelled: यूपी के मेरठ शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। लगातार यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर अब सीधी कार्रवाई होगी। हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग, रॉग साइड चलने और तेज रफ्तार जैसे नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस और आरटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे करीब 40 हजार वाहन चालकों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ पांच से ज्यादा बार चालान किया जा चुका है। अब इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक लोग यातायात नियमों को आदत में शामिल नहीं करेंगे, तब तक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हर महीने बढ़ रहे चालान

Meerut में हर महीने यातायात नियम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल दो माह में ही पुलिस और आईसीसीसी कंट्रोल सेंटर ने लगभग चार हजार चालान काटे हैं। इनमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, रॉग साइड और बिना लाइसेंस वाहन चलाने जैसे मामलों की भरमार रही। खासतौर पर हेलमेट न लगाने वाले दोपहिया चालक पुलिस के निशाने पर हैं।

40 हजार चालकों की सूची तैयार

Meerut ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे चालकों की सूची बनाई है, जिनके खिलाफ पांच से ज्यादा बार चालान किए गए हैं। यह सूची आरटीओ कार्यालय को भेजी गई है, जहां से इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पुलिस का कहना है कि बार-बार चालान होने के बावजूद ऐसे लोग सुधार नहीं कर रहे, इसलिए अब कठोर कदम जरूरी हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस का रुख

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग जैसी गंभीर गलतियों पर चालान काटे गए हैं। ऐसे चालकों की सूची आरटीओ को भेज दी गई है ताकि उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकें।

आरटीओ की चेतावनी

एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने कहा कि करीब 40 हजार वाहन चालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे लाइसेंस का विवरण मांगा जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version