Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mirzapur: गंगा में तैरता हुआ पत्थर देख चमत्कार समझ कर पूजा कर रहे ग्रामीण, विशेषज्ञों की जांच में सामने आई ये बात

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
October 17, 2022
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले (Mirzapur District) के सिखड़ गांव के सामने गंगा नदी में तैरता हुआ पत्थर देखकर लोग दंग रहे गए. गांव के लोगों ने पहले इसे आर्टिफिशियल माना, लेकिन तो यह पत्थर काफी वजन का निकला था. यह एक सामान्य पत्थर की तरह था और खोखला न लगने के बाद लोग इसे त्रेतायुग पत्थर मानकर इसकी पूजा करने लगे. लेकिन अब जांच में इसकी सच्चाई सामने आई है.

दरअसल, रविवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के जियोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह, असिस्टेंट प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के साथ सीखड़ गांव पहुंच कर पत्थर की प्रमाणिकता की जांच की. उन्होंने बाल्टी में तैर रहे हरे रंग के करीब नौ इंच गुणा नौ इंच आकार के पत्थर को देखने के बाद बताया कि इसे प्यूमिस स्टोन (झांवा) कहा जाता है. सीखड़ में मिला ये प्यूमिस स्टोन भी ठीक वैसा ही है.

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

त्रेता युग का पत्थर माना मंदिर में हुई पूजा

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि रामायण काल में प्रभु श्रीराम और उनकी सेना के श्रीलंका जाने के लिए नल-नील द्वारा समुद्र में तैरते प्यूमिस पत्थरों से पुल बनाया गया था. पत्थर के पानी में तैरने के संबंध में वैज्ञानिक तर्क बताते हुए डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि जब ज्वालामुखी फूटते हैं तो उनसे निकलने वाले पत्थरों (राक) में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं. इन छिद्रों की खाली जगह में हवा भर जाती है.

इस कारण से पानी में तैर रहा प्यूमिस स्टोन

घनत्व कम होने के कारण यह पत्थर पानी में तैरते हैं. डॉ. सिंह कहना है कि देखने से ये स्टोन डेकन प्लेटू का लगता है. करोड़ों साल पहले मध्य भारत के कई राज्यों में ज्वालामुखी थे। वर्तमान महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों के कुछ भागों में कहीं न कहीं इस स्टोन के छोटे-बड़े अवशेष मिल जाते हैं। इस पत्थर के गंगा में तैर कर यहां आने को उन्होंने क्षेत्र के आस्थावानों के लिए सौभाग्य का विषय बताया है.

विशेषज्ञों ने जांच में बताई ये बात

साथ ही डॉ. सिंह ने इस प्यूमिस स्टोन के या तो यमुना अथवा किसी अन्य सहायक नदी में बहकर गंगा में आने की संभावना जताई. कहा कि मध्य भारत के जिन क्षेत्रों में ये पत्थर मिलता है, वहीं से किसी प्रकार से यह नदी में बहकर यहां आया होगा. उन्होंने इस पत्थर को करीब छह करोड़ वर्ष पुराना बताया और कहा कि बीएचयू समेत अन्य कई संस्थानों में ऐसे पत्थरों में कई शोध हो चुके हैं.

विष्णु मंदिर में बाल्टी के पानी में तैरता दिखा पत्थर

उनके साथ आए असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि करोड़ों वर्षों पूर्व ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान निकलने वाले लावा और उसमें निकलने वाली गैसों के रिएक्शन से इस प्रकार के स्टोन भूगर्भ से निकलते थे और आज भी ये कहीं कहीं मौजूद हैं। दोनों विशेषज्ञों ने पत्थर के संबंध में ग्रामीणों के प्रश्नों के वैज्ञानिक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांति किया. फिलहाल स्टील की बाल्टी में भरे पानी में तैर रहा ये पत्थर क्षेत्र के आस्थावानों के लिए कौतूहल व श्रद्धा का का विषय बना हुआ है और प्रतिदिन इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – Mirzapur: गंगा नदी में दिखा तैरता हुआ पत्थर, त्रेता युग का पत्थर मानकर मंदिर में हो रही पूजा, बुर्जुगों ने बताया ये राज

Tags: Mirzapur DistrictUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post

KORBA: बाइक चालक और उसकी मासूम बेटी को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Bigg Boss 16: साजिद खान का कबूलनामा, जानिए हैरान करने वाले बड़े खुलासे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist