बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एक कमरा.. 2 महीना और 4 दरिंदे, 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार और 1 फरार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो महीने तक बंधक बनाकर गैंगरेप और बर्बरता का मामला सामने आया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Moradabad News
Share on FacebookShare on Twitter

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो महीने तक बंधक बनाकर गैंगरेप और बर्बरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य आरोपी फरार थे जिसमें से 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है बाकी बचा एक आरोपी जुबैर अभी भी फरार है।

एसिड डालकर हाथ पर बना ‘ॐ’ मिटाया

भगतपुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) संजय कुमार पंचाल ने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग के साथ न केवल दो महीने तक गैंगरेप किया बल्कि उसके हाथ पर बना ‘ॐ’ के टैटू को एसिड डालकर जला दिया और इसी के साथ आपको बता दे कि भूख लगने पर लड़की को जबरन गाय का मांस खिलाया। पुलिस ने चार आरोपियों (सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED NEWS

Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

सितम्बर 7, 2025
Moradabad News

सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत! मुरादाबाद में गुरु ने ही कर दी गुरु-धर्म की तौहीन

अगस्त 14, 2025

2 जनवरी को हुआ था अपहरण 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया (Moradabad News) कि 2 जनवरी 2025 को उसकी भतीजी जब दर्जी के पास जा रही थी तो रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उसे कार में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और भोजपुर इलाके के एक मकान के कमरे में बंदी बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 2 मार्च को आरोपी सलमान ने पीड़िता को उसके गांव में छोड़ दिया और फरार हो गया। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। लड़की के परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

यह भी पढ़े: ‘अयोध्या, काशी के बाद अब है मथुरा की बारी..’ बरसाना में CM योगी का बड़ा ऐलान

तीन आरोपी गिरफ्तार.. एक फरार 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय हिंदू संगठन थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भगतपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब तक तीन आरोपियों सलमान, आरिफ और राशिद को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि जुबैर अभी भी फरार है। सलमान को पहले ही जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल 

इस घटना ने स्थानीय समाज में रोष पैदा कर दिया है। हिंदू संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई जा रही है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और नाबालिगों के प्रति बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: Moradabad News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Moradabad News

1 लाख में की कोर्ट मैरिज, लेकिन रास्ते में ही कार से भाग निकली दुल्हन!

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी नवविवाहित पत्नी...

Moradabad News

सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत! मुरादाबाद में गुरु ने ही कर दी गुरु-धर्म की तौहीन

by Gulshan
अगस्त 14, 2025

Moradabad News : मुरादाबाद जिले के भोगपुर मिठौनी स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाला...

Moradabad News

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल मुजाहिदीन का फरार 25000 का इनामी आतंकी गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
मार्च 8, 2025

Moradabad News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के फरार आतंकी...

Moradabad News

कलयुगी मां ने 70,000 में बेचा दुधमुंहा बालक, पुलिस भी रह गई हैरान, मां गिरफ्तार

by Gulshan
फ़रवरी 2, 2025

Moradabad News : उत्तर प्रदेश न्यूज, मुरादाबाद न्यूज, मां ने बेटे को बेचा, कलयुगी मां ने बेटे को बेचा, 70...

500 से ज्यादा तारीख और 25 साल तक चला 1 मुकदमा, जानिए कोर्ट ने दोषी को क्यों सुनाई महज 3 दिन की सजा

500 से ज्यादा तारीख और 25 साल तक चला 1 मुकदमा, जानिए कोर्ट ने दोषी को क्यों सुनाई महज 3 दिन की सजा

by Vinod
जनवरी 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की अदालत...

Next Post
China's

China's appeal: ड्रैगन का नया दांव! 'ड्रैगन-एलिफेंट एक साथ'... अमेरिका से तकरार, भारत से यारी की कोशिश?

UP Liquor Shops

यूपी में 1 अप्रैल से बदलेंगे शराब खरीदने के नियम, अब एक ही दुकान से खरीद सकेंगे बियर और अंग्रेजी शराब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist