सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mussoorie News: मसूरी झील में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, पढ़े पूरी खबर

by abhishek tyagi
मार्च 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, देहरादून

नई दिल्ली। लड़की का शव यहां की मशहूर पर्यटक स्थल मसूरी झील (Mussoorie Jheel) में मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को झील से निकालकर कब्जे में ले लिया गया. लड़की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) और आसपास के लोगों के जरिए पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

मसूरी झील में कूदकर दी जान

RELATED NEWS

No Content Available

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि ये लड़की सुबह करीब 7 और 8 बजे के बीच में मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी जिसके बाद उसने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी से झील का गेट खुलने का टाइम पूछा तो उसने जवाब दिया कि ये गेट 10 बजे खुलता है. इसके बाद लड़की ने कुर्सी उठाई और मुख्य गेट से छलांग मार अंदर घुस गई, सीसीटीवी में लड़की को झील की ओर जाते देखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि युवती के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसके हाथ में मोबाइल दिखाई दे रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी. फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है. शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं इस बारे में जब सफाई कर्मचारी से पूछा गया तो उसने बताया कि वो जब सुबह सफाई कर रहे थे तो वो लड़की उनके पास आई थी उसने झील का गेट खुलने को लेकर सवाल किया और जब उन्होंने बताया कि गेट 10 बजे खुलता है तो वो गेट पास रखी कुर्सी के जरिए दूसरी ओर कूद गई. इधर वो अपने काम में लग गए.
स्थानीय जनप्रतिनिधि राकेश रावत ने कहा कि लड़की ने झील में कूदकर आत्महत्या की होगी. मृतका के पास जो मोबाइल था हो सकता है कि वो झील के अंदर ही गिर गया हो और गंदगी की वजह से नहीं दिखाई दे रहा होगा।

Tags: Mussoorie Latest Newsmussoorie news today in hindiMussoorie की खबरेंमसूरी झील में नाबालिग लड़की का शव

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

UP Election 2022: मऊ के चुनावी सभा में अखिलेश बोले- हम फौज और पुलिस में भर्ती निकालने का करेंगे काम

महाराष्ट्र मंत्रायल के सामने 60 वर्षीय महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India