Wednesday, November 26, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया। इस मौके पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से रैलीस्थल पर पहुंचे। नगीना सांसद चन्द्रशेखर भी गरजे।

Vinod by Vinod
November 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया। इस मौके पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से रैलीस्थल पर पहुंचे। नगीना सांसद चन्द्रशेखर भी गरजे। बीजेपी को घेरा तो वहीं एसआईआर और ईवीएम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘यह यूपी है, बिहार नहीं’। प्रदेश में एसआईआर के जरिए वोट की चोरी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। चन्द्रशेखर ने दावा किया कि वह भाईचारा मजबूत करने के लिए पश्चिमी यूपी के दौरे पर निकले हैं।

नगीना सांसद चन्द्रशेखर ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली सरकारें केवल भरोसे पर खेल रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि 1 जनवरी से रोजगार के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ईवीएम बंद कराने के लिए अलग से राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। किसानों के लिए गन्ना मूल्य 500 रुपये करने का वादा किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डीएपी की कमी से किसान परेशान हैं। मौका मिला तो गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर ठेकेदारी व्यवस्था खत्म कर युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी।

RELATED POSTS

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

November 26, 2025
सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

November 26, 2025

चंद्रशेखर ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की पुरानी मांग दोहराई। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 75 साल में कांग्रेस और बीजेपी ने प्रदेश के लिए क्या ठोस कदम उठाए। चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आते ही वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित कर न्याय प्रणाली को और करीब लाएगी। भीम आर्मी चीफ ने कहा कि बीजेपी की सरकार सिर्फ झूठे वादे कर सत्ता में आती है। यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। एक धर्म के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हमारी पार्टी हर एक के साथ है। हम बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद में ऐसे ही आवाज उठाते रहेंगे।

रैली में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिससे आयोजन स्थल खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया। वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने राजनीतिक मुद्दों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने आधिकारिक रूप से आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने पर समर्थकों ने तालियों और नारों से स्वागत किया। उनके शामिल होने पर समर्थकों ने तालियों और नारों से स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

 

Continue Reading
Tags: BJPelection commissionevmMP Chandrashekhar AzadMuzaffarnagarSIRUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात-सात की सजा सुनाई है।...

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

प्रेमी ने बाथरूम में शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया ये गंदाकाम काम, फिर कुछ अंदाज में हंसिया से लैला का रेंत दिया गला

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थि झांगड़ा थाना़क्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मचा...

SIR

SIR फॉर्म स्कैम: वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के बहाने OTP मांगकर ठग रहे हैं अपराधी, ऐसे बचें!

by Mayank Yadav
November 24, 2025

SIR form scam: देशभर में चल रहे वोटर लिस्ट अपडेट अभियान के बीच साइबर अपराधियों ने एक खतरनाक नया जाल...

कौन हैं जस्टिस समीर जैन, जिन्होंने आजम खान के केस की सुनवाई से खुद को किया अलग, वकील ने बताई ये वजह

कौन हैं जस्टिस समीर जैन, जिन्होंने आजम खान के केस की सुनवाई से खुद को किया अलग, वकील ने बताई ये वजह

by Vinod
November 24, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर की जेल में बंद...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version