सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: रिश्तों की मर्यादा हुई भंग ,महिला अपने होने वाले दामाद संग फरार, गांव में मचा हड़कंप

बस्ती जिले में एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। चार महीने पहले तय रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों की बातचीत जारी थी।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh shocking incident report
Share on FacebookShare on Twitter

Boundaries of Relations Shattered: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर से लापता हो गई। यह घटना सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक चर्चा का मुद्दा बनी हुई है। कुछ समय पहले अलीगढ़ में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है।

शिकायत के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी

परिजनों ने जब काफी देर तक खुद खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तलाशी शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चला है। मोबाइल फोन बंद होने की वजह से लोकेशन ट्रैक करना भी मुश्किल हो गया है।

RELATED NEWS

Sitapur Marriage Fraud Case

Marriage Fraud Case: एक दो नहीं 25 महिलाओं से की शादी, शातिर ठगने जाल में फंसाकर करी करोड़ों की ठगी

अगस्त 10, 2026
Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

अगस्त 10, 2026

चार महीने पहले तय हुआ रिश्ता, फिर बढ़ी नजदीकियां

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुबौलिया के एक युवक का रिश्ता चार महीने पहले गोंडा जिले की एक युवती से तय हुआ था। शुरुआत में लड़का और लड़की एक-दूसरे से बातचीत करते थे। मगर धीरे-धीरे लड़की की मां भी युवक से बातचीत करने लगी। यह चीज पहले मामूली लगी, लेकिन समय के साथ उनके बदले व्यवहार ने परिवारों में शक पैदा कर दिया।

रिश्ता टूटा, मगर बातचीत जारी रही

परिजनों ने बताया कि जब इस असामान्य बातचीत की हकीकत सामने आई, तो लड़की के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया और युवती की शादी किसी और जगह तय कर दी। मई में विवाह होना था। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी युवक और लड़की की मां के बीच चोरी-छिपे बातचीत चलती रही। तीन दिन पहले दोनों अचानक घर से गायब हो गए।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

बस्ती की यह घटना अलीगढ़ में घटित समान प्रकरण की याद दिलाती है। दोनों मामलों में सास और होने वाले दामाद के बीच बढ़ती नजदीकियां सवाल खड़े कर रही हैं। गांव में इसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और परिवार के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा।

Tags: crime incidentSocial IssuesUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Sitapur Marriage Fraud Case

Marriage Fraud Case: एक दो नहीं 25 महिलाओं से की शादी, शातिर ठगने जाल में फंसाकर करी करोड़ों की ठगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Sitapur Marriage Fraud Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से शादी के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का...

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Honor Killing Agra Ankita Sharma

Agra Crime : ITBP जवान की पत्नी की हत्या, पिता ने ‘इज्जत’ के नाम पर ली बेटी की जान

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

 Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जैतपुर थाना क्षेत्र...

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

Next Post
Supreme Court: पुलिस स्टेशनों में CCTV की कमी पर किसको भावी CJI ने लगाई फटकार

Supreme Court: पुलिस स्टेशनों में CCTV की कमी पर किसको भावी CJI ने लगाई फटकार

UP Politics: चंद्रशेखर और डॉक्टर रोहिणी विवाद से मचा बवाल,निजी रिश्ते ने लिया राजनीतिक रंग सोशल मीडिया में छाया

UP Politics: चंद्रशेखर और डॉक्टर रोहिणी विवाद से मचा बवाल,निजी रिश्ते ने लिया राजनीतिक रंग सोशल मीडिया में छाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist