Monday, March 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

New UP Assembly : लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक नई विधानसभा बनाने की तैयारी तेज, कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू

लखनऊ के गोमती नगर में नई अत्याधुनिक विधानसभा बनाने की तैयारी तेज हो गई है। कंसल्टेंट चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नया भवन आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस होगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New UP Assembly Project: राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नई और आधुनिक विधानसभा बनाने की तैयारी तेज हो गई है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुल खंड में इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक नई और अत्याधुनिक विधानसभा भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सबसे बड़ा कदम उठाते हुए अब इस परियोजना के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार यानी कंसल्टेंट चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कंसल्टेंट भवन का डिजाइन तैयार करेगा और साथ ही पूरी परियोजना की वित्तीय और प्रशासनिक योजना भी बनाएगा।

जमीन का दिलचस्प इतिहास

नई विधानसभा के लिए जो जमीन चुनी गई है, उसका इतिहास भी काफी खास है। गोमती नगर के प्राइम लोकेशन विपुल खंड में स्थित यह जमीन पहले नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की थी। बाद में इसे सहारा समूह को लीज पर दिया गया था। लंबे समय तक चली कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद अब यह जमीन फिर से शासन के कब्जे में आ चुकी है।

RELATED NEWS

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

March 2, 2026
Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

January 6, 2026

इसी बड़े भूखंड पर अब उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा बनाने की योजना तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि यह परिसर आने वाले समय में लोकतंत्र का नया केंद्र बनेगा।

तकनीकी और आर्थिक मजबूती पर जोर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से कंसल्टेंट के चयन के लिए साफ और सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि नई विधानसभा की योजना तकनीकी, आर्थिक और प्रशासनिक हर दृष्टि से मजबूत हो।

कंसल्टेंट की नियुक्ति के बाद शुरुआती सर्वे, डिजाइन, बजट और मास्टर प्लान जैसे सभी जरूरी काम शुरू होंगे। यह पूरी परियोजना भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।

नई विधानसभा की जरूरत क्यों?

वर्तमान विधानसभा भवन करीब 100 साल पुराना है। समय के साथ विधायकों की संख्या बढ़ी है और आधुनिक तकनीक की जरूरत भी बढ़ गई है। सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं के लिहाज से भी नया भवन जरूरी माना जा रहा है।
नई विधानसभा भवन को पेपरलेस यानी ई-विधानसभा की सोच के साथ बनाया जाएगा। इसमें विधायकों और अधिकारियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।

भविष्य की योजना और डिजाइन

कंसल्टेंट तय होने के बाद जमीन की जांच, पर्यावरण से जुड़ी रिपोर्ट और वास्तु डिजाइन का काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि नई विधानसभा का डिजाइन उत्तर प्रदेश की संस्कृति और आधुनिक तकनीक का शानदार मेल होगा।
इस परियोजना के शुरू होने से गोमती नगर इलाके का महत्व और बढ़ेगा और यह उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक ताकत का प्रतीक भी बनेगा।

Tags: Government ProjectLucknow News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

Lucknow: तीसरी मंजिल पर खेल रही मासूम को लगी अनजान जगह से चली गोली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई जान,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Bullet Hits While Playing on Third Floor: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को एक बेहद चौंकाने वाली...

Shamli Road Accident:गंगा स्नान करने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो की हाल में ही हुई थी शादी

Road Accident:राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जूली यादव की दर्दनाक मौत, सड़क पर हुआ भयानक हादसा

by SYED BUSHRA
November 10, 2025

 Julie Yadav Lucknow Accident:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित मौंदा गांव के मोड़ पर...

Next Post
Delhi Murder case: दिनदहाड़े 35 वर्षीय कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सनसनी, किस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Delhi Murder case: दिनदहाड़े 35 वर्षीय कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सनसनी, किस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Four Star of Destiny: नरवणे की किताब पर विवाद बढ़ा, किसने कहां अभी प्रकाशित नहीं हुई आत्मकथा, अवैध कॉपी फैलाने पर करेंगे कार्रवाई

Four Star of Destiny: नरवणे की किताब पर विवाद बढ़ा, किसने कहां अभी प्रकाशित नहीं हुई आत्मकथा, अवैध कॉपी फैलाने पर करेंगे कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist